फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   23 contenders for 11 cremation grounds

Kannauj News: 11 श्मशान घाटों पर 23 दावेदार

Fri, 17 Jul 2026 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
23 contenders for 11 cremation grounds
कन्नौज। ग्रामीण क्षेत्रों में अंत्येष्टि स्थलों के निर्माण की योजना शुरू होने से पहले ही चयन प्रक्रिया के पेच में उलझती नजर आ रही है। जिले को वित्तीय वर्ष में 11 ग्रामीण अंत्येष्टि स्थलों के निर्माण का लक्ष्य मिला है। इसके सापेक्ष 23 ग्राम पंचायतों से आवेदन पहुंच गए हैं। लक्ष्य से दोगुने से अधिक प्रस्ताव आने के बाद अब चयन और पात्रता जांच की प्रक्रिया चुनौती बन गई है।
विज्ञापन

शासन की ओर से प्रत्येक अंत्येष्टि स्थल के निर्माण के लिए 24.36 लाख रुपये की धनराशि निर्धारित की गई है। इस बजट से पक्का चबूतरा, चारदीवारी, टीनशेड, पेयजल व्यवस्था, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था और पहुंच मार्ग सहित अन्य सुविधाएं विकसित की जानी हैं। योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सम्मानजनक और व्यवस्थित अंतिम संस्कार स्थल उपलब्ध कराना है। ऐसे में चयन को लेकर ग्राम पंचायतों की निगाहें विभाग पर टिकी हैं। जानकारों का कहना है कि यदि जांच और चयन प्रक्रिया लंबी चली तो निर्माण कार्य समय पर शुरू होना मुश्किल हो सकता है।ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर अभी भी अंत्येष्टि स्थलों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। ऐसे में चयन प्रक्रिया में देरी होने पर योजना का लाभ जरूरतमंद क्षेत्रों तक पहुंचने में देर लग सकती है।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी राजेंद्र प्रकाश का कहना है कि ग्रामीण अंत्येष्टि स्थलों के निर्माण के लिए प्राप्त सभी प्रस्तावों की नियमानुसार जांच कराई जा रही है। पात्रता और शासन के दिशा-निर्देशों के आधार पर ही अंतिम चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed