{"_id":"59739b8b4f1c1b39138b4746","slug":"22-seminary-students-ill-with-food-poisoning","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूड प्वाइजनिंग से 22 मदरसा छात्राएं बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूड प्वाइजनिंग से 22 मदरसा छात्राएं बीमार
ब्यूरो, अमर उजाला कन्नौज
Updated Sun, 23 Jul 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
फूड प्वाइजनिंग की शिकार छात्राओं से जानकारी लेते सीएमओ डा. कृष्ण स्वरूप व एसीएमओ।
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के मोहल्ला हम्मालीपुरा के अलजाम अतुत अहमदिया आवासीय मदरसा में फूड प्वाइजनिंग से शुक्रवार देर रात 22 छात्राएं बीमार हो गईं। रात भर उल्टी-दस्त से परेशान छात्राओं को शनिवार सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में एक छात्रा के परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। जानकारी पर सीएमओ एवं एसडीएम ने मौका मुआयना किया। बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला हम्मालीपुरा के अलजाम अतुत अहमदिया आवासीय मदरसा में करीब 1000 हजार छात्र-छात्राएं पढ़ाई कर रहे हैं। शुक्रवार शाम बच्चों को दाल-रोटी परोसी गई। खाना खाकर सभी बच्चे सो गए। रात करीब 12 बजे कुछ बच्चों के पेट में दर्द व उल्टी-दस्त शुरू हो गई। बच्चों ने विद्यालय स्टाफ को जानकारी दी तो सुबह करीब छह बजे 22 बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ देर बाद एक छात्रा के परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए, जबकि 21 जिला अस्पताल में भर्ती है। सीएमओ डा. कृष्ण स्वरूप जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने बीमार छात्राओं व विद्यालय के स्टाफ से पूछताछ की। इसके बाद उन्होंने मदरसा पहुंच कर खानपान का जायजा लिया है। बताया कि मामला फूड प्वाइजनिंग का लग रहा है। जांच शुरू कर दी गई है। मदरसा प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि वह अन्य बच्चों पर नजर रखें, यदि किसी को दिक्कत हो तो तत्काल अस्पताल में भर्ती कराएं। सीएमएस डा. सीपी सिंह को निर्देश दिया गया है कि इलाज के पुख्ता इंतजाम करें। अन्य छात्राओं को भी दवा व ओआरएस के पैकेट बांटे जा रहे हैं।
विज्ञापन