फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   चुनाव में अफवाह फैलाने पर होगी कार्रवाई

चुनाव में अफवाह फैलाने पर होगी कार्रवाई

Thu, 14 Mar 2019 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
चुनाव में अफवाह फैलाने पर होगी कार्रवाई
कन्नौज। चुनाव आयोग ने सोशल प्लेटफॉर्म पर लोकसभा चुनाव के दौरान अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। आचार संहिता घोषित होने के बाद कुछ लोग त्योहारों को लेकर चुनाव कार्यक्रमों का विरोध कर चुनाव प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन



आयोग ने निर्वाचन अधिकारियों के साथ पुलिस अधिकारियों को सोशल मीडिया में लोकसभा चुनाव से जुड़ी फर्जी खबरों और अफवाहों पर सख्ती बरतने के लिए कहा है। निर्वाचन आयोग ने सोशल मीडिया पर लोकसभा चुनाव कार्यक्रम के बारे में प्रसारित की जा रहीं फर्जी खबरों की जांच कर कार्रवाई की बात कही है। कुछ लोग चुनावी कार्यक्रमों को त्योहारों से जोड़कर विरोध कर रहे हैं। ऐसे व्यक्तियों और संस्थाओं के खिलाफ तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि झूठी खबरें और अफवाहें जनता के लिए गंभीर भ्रम का कारण बनती हैं। इससे उपद्रव और शरारत पैदा होती है। इसे रोकने के लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


चुनाव में अफवाह फैलाने पर होगी कार्रवाई
भारत निर्वाचन आयोग ने सोशल साइट पर चुनाव से जुड़ी झूठी खबरों को फैलाने वाले लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई के दिए निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed