फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   मंदिरों में लगे स्कंदमाता के जयकारे

मंदिरों में लगे स्कंदमाता के जयकारे

Sun, 14 Oct 2018 11:53 PM IST
Updated Sun, 14 Oct 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
मंदिरों में लगे स्कंदमाता के जयकारे

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कन्नौज/तिर्वा। नवरात्र पर रविवार को भक्तों ने मां दुर्गा के छठवें स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की। मंदिरों में सुबह से भक्तों की लाइनें लग गई थीं। शाम तक मंदिर जयमाता के जयकारों और घंटों की ध्वनि से गूंजते रहे। मंदिर परिसर माता के उद्घोषों से गूंजते रहे। सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस बल तैनात रहा।

शहर के सिद्धपीठ मंदिर माता क्षेमकली, फूलमती देवी, काली देवी मंदिर, सिंहवाहिनी मंदिर, सरायमीरा के काली दुर्गा मंदिर में भक्तों भीड़ उमड़ी। शाम को आरती हुई। तिर्वा के सिद्धपीठ मां अन्नपूर्णा देवी मंदिर, मां काली शिव मंदिर, रामेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना की गई। नजरापुर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में रविवार को भागवताचार्य ने ध्रुव चरित्र की कथा सुनाई।
विज्ञापन

पंडित पवन शुक्ला ने बताया सोमवार को माता के छठवें रूप कालरात्रि की पूजा की जाएगी। रक्तबीज का वध करने के लिए देवी दुर्गा ने अपने तेज से कालरात्रि को उत्पन्न किया था। कि वेदों में माता कालरात्रि की पूजा करने से मनुष्य समस्त सिद्धियों को प्राप्त कर लेता है। माता कालरात्रि पराशक्तियों की साधना करने वाले जातकों के बीच बेहद प्रसिद्ध हैं। मां की भक्ति से दुष्टों का नाश होता है और ग्रह बाधाएं दूर हो जाती हैं। देवी के दो हाथ वरमुद्रा और अभय मुद्रा में है। इनके तीन नेत्र हैं और इनके श्वांस से अग्नि निकलती है। कालरात्रि का वाहन गर्दभ (गधा) है। सप्तमी को भगवती की पूजा में गुड़ का नैवेद्य अर्पित करके दान कर देना चाहिए। ऐसा करने से पुरुष शोकमुक्त हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामाजिक व अध्यात्मिक स्वयंसेवी संस्था सन्मार्ग के नवदुर्गा पंडाल व मकरंदनगर के कुतलुपुर नवदुर्गा पंडाल में रंगोली सजाओ प्रतियोगिता हुई। इसमें स्कूलों की 35 छात्राओं ने रंगोली बनाई। नशा मुक्ति की रंगोली से अच्छा संदेश दिया। प्रतियोगिता में गोमती देवी गर्ल्स इंटर कालेज की छात्रा आस्था वर्मा, अशोक कुमार इंटर कालेज से स्वेता सिंह, सुहाना सिंह, सरस्वती शिशु मंदिर कानूगोयान में अवनी जोशी, रिद्धि दुबे, रिया सैनी, नैंसी राठौर, सरस्वती ज्ञान मंदिर मकरंदनगर से मोनिका, पायल, कोमल, नाजमीन, मेघा शर्मा, जूनियर हाईस्कूल मकरंदनगर से सरिका कुशवाहा, पायल, दीक्षा, मेघा, ज्योति यादव, सेंट जेवियर्स पुलिस लाइन से दीप्ती, आश्रा, एसजीएम अकादमी से मानसी, दीपिका, केतन शर्मा, अनुराग शर्मा, कोमल गौतम, सरस्वती ज्ञान मंदिर से आकांक्षा सिंह, श्वेता सिंह, आकाश शिक्षा सदन से राखी, नेहा आदि ने रंगोली सजाई। मकरंदनगर के कुतलुपुर मोहल्ले में करीब दस विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने रंगोली बनाई।

मोहल्ला सफदरगंज व मोहल्ला कुतलुपुर में जवाबी कीर्तन हुआ। राखी आजाद उरई व लालमन चंचल, कानपुर ने कीर्तन सुनाकर भक्तों की वाह-वाही लूटी। भाजपा नगर अध्यक्ष आशुतोष मिश्रा, हरिवंश, कमेटी अध्यक्ष रामनरेश वर्मा, महामंत्री रुपलाल वर्मा, संयोजक अनिल राठौर, दीपक ठाकुर, विकास बाथम, ऋषी जैन, विपिन राठौर, मनीष राजपूत, शिवम वर्मा आदि मौजूद रहे। बाजार कला में पांचवीं बार हो रहे नवदुर्गा उत्सव में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष भक्तों की पंडाल में भीड़ जुट रही है।



उधर, छिबरामऊ के जहानगंज रोड स्थित इंदिरा आवास कालोनी में मां दुर्गा महोत्सव पंडाल में राधा-कृष्ण के स्वरूप में सजे बच्चों ने भजन पर नृत्य प्रस्तुत किया। इसके अलावा मां दुर्गा द्वारा राक्षस वध की लीला का मंचन भी किया गया। सोनल, सोम्या, रिया, अंशिका, तनु ने सामूहिक नृत्य किया। मोहल्ला इंदिरानगर में प्रदेश सरकार की खनन राज्यमंत्री अर्चना पांडेय ने मां दुर्गा की आरती की। यहां भी बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्त्रस्म प्रस्तुत किए। मोहल्ला छपट्टी स्थित मां दुर्गा मंदिर परिसर में मनाए जा रहे महोत्सव में बच्चों ने झांकियां प्रस्तुत कीं।


मंदिरों में लगे स्कंदमाता के जयकारे
क्रासर
नवरात्र पर भक्तों ने की देवी के छठवें स्वरूप की पूजा अर्चना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed