फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   2100 new VVPATs will come, survey of booths will start from tomorrow

Kannauj News: आएंगी 2100 नई वीवीपैट, कल से शुरू होगा बूथों का सर्वे

Thu, 13 Jul 2023 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Thu, 13 Jul 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
2100 new VVPATs will come, survey of booths will start from tomorrow
कन्नौज। भले ही लोकसभा चुनाव में अभी करीब नौ से 10 महीना बाकी है, लेकिन उसकी तैयारी अभी से ही शुरू हो गई है। प्रशासन ने अगले सप्ताह हरियाणा के पंचकुला से 2100 नई वीवीपैट मंगाईं हैं। 14 जुलाई से बूथों का सर्वे भी शुरू होना है।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से जुलाई से लेकर दिसंबर तक के अलग-अलग आयोजन, अभियान और बैठक से जुड़ी 27 बिंदुओं की एडवाइजरी जारी की गई है। उसी कड़ी में 14 जुलाई से जिले के सभी पोलिंग बूथ का सर्वे शुरू होगा। इसके लिए बाकायदा 140 सेक्टर मजिस्ट्रेट को जिम्मेदार सौंपी गई है।
विज्ञापन

सभी को औसतन 10-10 बूथ के सत्यापन की जिम्मेदारी दी गई है। चार दिन बाद रिपोर्ट जमा होगी। फिर उसी रिपोर्ट के आधार पर बूथ बदलने या उसमें कोई फेरबदल करने से पहले सियासी पार्टियों के प्रतिनिधियाें संग बैठक होगी। उसी के बाद बदलाव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



लोकसभा चुनाव से पहले ही वोटर लिस्ट को दुरुस्त करने का अभियान भी चलेगा। नए वोटर तो समय-समय पर अपना नाम लिस्ट में शामिल करने के लिए आवेदन करते रहेंगे, लेकिन जो पहले से ही लिस्ट में शमिल हैं, उनका सत्यापन 21 जुलाई से शुरू होकर 21 अगस्त तक चलेगा।


जिले में बूथ के मुताबिक पर्याप्त संख्या में ईवीएम उपलब्ध हैं। जिले में 1488 बूथ हैं। उसी के मुताबिक ईवीएम भी है। अब नए सिरे से 2100 वीवीपैट आने को है। निर्वाचन आयोग की ओर से 2100 वीवीपैट हरियाणा के पंचकुला से आएंगी। 17 जुलाई को यहां से प्रशासन की टीम पंचकुला जाएगी और 19 जुलाई को वीवीपैट की खेप लेकर आएगी।






लोकसभा चुनाव से पहले की जरूरी तैयारियां शुरू हो गई हैं। निर्वाचन आयोग के निर्देश के तहत ही सभी काम को कराया जाना है। इसकी शुरुआत पोलिंग बूथ के सत्यापन से होनी है। उसके बाद भी आगे की तैयारी सिलसिलेवार की जाएगी।
बिनित कटियार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed