फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   21 schools will be made mod

Kannauj News: 21 स्कूलों को बनाया जाएगा मॉडल

Tue, 10 Jan 2023 10:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
21 schools will be made mod
मानीमऊ/कन्नौज। जिले के 20 कंपोजिट और एक प्राथमिक स्कूल को मॉडल बनाने की कवायद शुरू हो गई है। समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने विधायक निधि से 2.36 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है। उसी के तहत अधिशाषी अभियंता और बीएसए ने विद्यालयों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सदर ब्लॉक क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय मानीमऊ, मित्रसेनपुर, सैय्यदपुर सकरी झुकईया, सरायमीरा, बलारपुर व प्राथमिक स्कूल क्षेमकली में मंगलवार को अधिकारी पहुंचे। बीएसए कौस्तुभ सिंह ने बताया कि कार्यदायी संस्था समाज कल्याण निर्माण निगम के अधिशाषी अभियंता महेश चंद्र के साथ स्कूलों में जगह देखी गई, जहां कायाकल्प होना है। उन्होंने बताया कि 19 पैरामीटर से अलग विकास कार्य होने हैं। सदर विधानसभा क्षेत्र के 21 विद्यालयों को सुविधाओं से विकसित कर मॉडल बनाया जाएगा। इस मौके पर बीईओ विपिन कुमार, जिला समन्वयक निर्माण पियूष श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य सर्वेश द्विवेदी व अनुज चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed