{"_id":"690652d9ead42cc4c1031ffb","slug":"21-centers-have-been-set-up-to-purchase-30000-metric-tons-of-paddy-kannauj-news-c-214-1-knj1008-139532-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: 30 हजार मीट्रिक टन धान खरीद के लिए बनाए गए 21 केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: 30 हजार मीट्रिक टन धान खरीद के लिए बनाए गए 21 केंद्र
विज्ञापन
कन्नौज। धान खरीद के लिए जिले में खाद्य विभाग के 15, पीसीएफ के पांच व भारतीय खाद्य निगम का एक खरीद केंद्र खोला गया है। इनमें तीन केंद्र सदर तहसील, चार तिर्वा व छिबरामऊ तहसील क्षेत्र में 14 धान क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं।
शासन ने धान का समर्थन मूल्य 2369 से 2389 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। इस बार जिले को 30 हजार मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य दिया गया है। अब तक 221 किसानों ने धान विक्रय के लिए पंजीकरण कराया है, 51 किसानों के पंजीकरण का सत्यापन हो चुका है। धान विक्रय करने वाले किसानों का भुगतान आधार से लिंक बैंक खाते में पीएफएफएस के माध्यम से 24 घंटे में कराया जायेगा।
जिला खाद्य विपणन अधिकारी अनूप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश दिए हैं कि धान खरीद की प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संचालित की जा रही है। उन्होंने किसानों से कहा कि क्रय केंद्र पर साफ एवं सूखा धान लाएं, जिससे धान क्रय करने में असुविधा न हो।