{"_id":"596baf784f1c1bc7628b45e9","slug":"201500229496-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सीएम के काफिले में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सीएम के काफिले में शामिल
Updated Sun, 16 Jul 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
तिर्वा(कन्नौज)। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के काफिले में शामिल बोलेरो तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के बलनपुर गांव के पास असंतुलित होकर खड्ड में जा गिरी। बोलेरो में सवार औरैया जिले के दिबियापुर कस्बे के निवासी तीन सपा नेता घायल हो गए। उनको एंबुलेंस से मेडिकल कालेज में भर्ती किया गया।
औरैया जिले के दिबियापुर में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का एक कार्यक्रम रविवार को था। कार्यक्रम के समापन के बाद पूर्व मुख्यमंत्री तिर्वा होकर एक्सप्रेस वे के जरिए लखनऊ लौट रहे थे। उनके काफिले में औरैया जिले के दिबियापुर के कृष्णा नगर मोहल्ला निवासी ऋषभ (22) व बसुंधरा कालोनी दिबियापुर निवासी आदर्श (21), आशीष (24) बोलेरो से तिर्वा आ रहे थे।
शाम 4.40 के करीब बलनपुर के पास उनकी बोलेरो अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी। कोतवाली पुलिस ने एंबुलेंस से तीनों युवकों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। इमरजेंसी वार्ड में उनका उपचार चल रहा है।