{"_id":"62eeb9987f3e4301b31b39ce","slug":"200-mega-camp-start-today-kannauj-news-knp711606049","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज: दो सौ मेगा कैंप में आज से निशुल्क कोविड टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज: दो सौ मेगा कैंप में आज से निशुल्क कोविड टीकाकरण
विज्ञापन
कन्नौज। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत कोरोना से बचाव को बूस्टर डोज लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग रविवार से विशेष अभियान शुरू करेगा। जिले में 200 मेगा कैंप लगाकर 30 सितंबर तक निशुल्क टीकाकरण किया जाएगा।
सीएमओ डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि सात अगस्त रविवार से जिला अस्पताल, राजकीय मेडिकल कॉलेज, सौ शैया छिबरामऊ, 11 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, 33 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, 89 हेल्थ एवं वेलनेस सेंटरों में मेगा कैंप लगाया जाएगा।
इसमें 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को कोविड टीके की एहतियाती डोज लगाई जाएगी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. गीतम सिंह ने बताया कि कोई भी व्यक्ति, जिसने छह महीने पहले दूसरी डोज ली थी वह एहतियाती डोज लगवा सकता है। जिले में अभी तक 10,26,708 लोगों को एहतियाती डोज लगाने का लक्ष्य दिया गया था। 75,611 लोगों ने ही एहतियाती डोज लगवाई है।