फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   200 gaanvon ko maarch se milegee bharapoor bijalee

200 गांवों को मार्च से मिलेगी भरपूर बिजली

Tue, 04 Feb 2020 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
200 gaanvon ko maarch se milegee bharapoor bijalee
इंदुइयागंज उपकेंद्र में रखी मशीनें। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। काली व गंगा नदी की तलहटी में बसे गांवों को मार्च से भरपूर बिजली मिलेगी। साढे़ सात करोड़ की लागत से इंदुइयागंज व किशई जगदीशपुर में पांच-पांच एमवीए की क्षमता के विद्युत उपकेंद्रों का निर्माण मार्च में पूरा होने वाला है। इससे 200 गांवों के उपभोक्ताओं को बिना किसी बाधा के भरपूर बिजली मिलने लगेगी। अभी इन गांवों को रामाश्रम व अन्य जगहों से बिजली दी जा रही है। दूर से आपूर्ति होने से लोकल फाल्ट के साथ ही गर्मी में लो वोल्टेज की समस्या रहती है।
विज्ञापन

करीब 200 गांवों के लोगों को बिजली समस्या से जूझना पड़ रहा है। अधिक दूरी से बिजली मिलने से अक्सर कटौती होती रहती है। लो वोल्टेज की समस्या भी बनी हुई है। इसी को देखते हुए इन दोनों क्षेत्रों में विद्युत उपकेंद्र का निर्माण कराने की स्वीकृति शासन ने दी थी। पांच फरवरी 2019 को कार्यदायी संस्था अमित इंजीनियरिंग इटावा ने निर्माण कार्य शुरू किया।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था को पांच माह में उपकेंद्र तैयार करने के बाद विभाग के सुपुर्द करना था। धनराशि व अन्य मैटेरियल न मिलने से निर्माण कार्य बाधित होता रहा। दोनों उपकेंद्रों में पांच-पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। अभी तक इन दोनों क्षेत्रों के करीब दो सैकड़ा गांवों के लोगों को रामाश्रम व अन्य उपकेंद्रों से बिजली दी जा रही है। लंबी लाइनों के कारण अक्सर फाल्ट होते रहते हैं। लोकल फाल्ट के कारण कई-कई दिन बिजली गुल रहती है। अभी भी कई बार चार से पांच घंटे ही बिजली मिल पा रही है। इसी के चलते इन क्षेत्रों में उपकेंद्रों का निर्माण कराया गया है। इन उपकेंद्रों से दूरदराज के गांवों को बिजली मिलेगी। उपकेंद्र रामश्रम पर अधिक लोड हो जाता था। इससे रोस्टिंग करनी पड़ती थी। उपकें द्रों का निर्माण हो जाने के बाद लो वोल्टेज और लोकल फाल्ट की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

काली और गंगा नदी के किनारे इन गांवों के होने के कारण यहां काम करने में भी समस्या आती थी। उपकेंद्रों का निर्माण 80 फीसदी पूरा कर लिया गया है। एक्सईएन रविंद्र कुमार का कहना है कि कार्यदायी संस्था ने मार्च तक हर हाल में कार्य पूर्ण करने का आश्वासन दिया है। निर्माण कार्य 80 फीसदी से अधिक हो चुका है। मशीनों को फिट करने का काम किया जा रहा है। मशीनें लग जाने के बाद ट्रायल पर लिया जाएगा। इसके बाद इन उपकेंद्रों से आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed