फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   2 doctors attchment took away from 100 bed hospital

सौ शैया अस्पताल से दो और डॉक्टरों की संबद्धता समाप्त

Sun, 07 Aug 2022 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
2 doctors attchment took away from 100 bed hospital
छिबरामऊ। सौ शैया अस्पताल से पैथोलॉजिस्ट और बाल रोग विशेषज्ञ की संबद्धता समाप्त हो गई है। इन डॉक्टरों को उनकी मूल तैनाती तिर्वा और छिबरामऊ सीएचसी पर भेजा गया है। ऐसे में अस्पताल में जांच कराने आने वाले और बाल रोगियों को समस्या हो सकती है।
विज्ञापन

पिछले साल डेंगू फैलने पर तत्कालीन डीएम राकेश कुमार मिश्र ने सौ शैया अस्पताल का निरीक्षण किया था। अस्पताल में खस्ताहाल लैब के लिए पैथोलॉजिस्ट व बाल रोग विशेषज्ञ तैनात करने के निर्देश सीएमओ डॉ. विनोद कुमार को दिए थे।
विज्ञापन

सीएमओ ने तिर्वा सीएचसी से पैथोलॉजिस्ट डॉ. जय विजय तिवारी व छिबरामऊ से बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. रवि तिवारी को सौ शैया अस्पताल संबद्ध कर दिया था। शुक्रवार देर शाम दोनों डॉक्टरों की संबद्धता समाप्त कर मूल तैनाती वाले अस्पतालों में फिर से चार्ज लेने को कहा गया है। सीएमएस डॉ. राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि शासन से मिले निर्देशों का पालन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक माह में सात चिकित्सक हो गए कम
सौ शैया अस्पताल से पिछले एक माह में सात डॉक्टर चले गए हैं। पहले डॉ. अमित यादव, डॉ. कुलदीप सिंह की संबद्धता समाप्त हुई थी। इसके बाद डॉ. ध्यानेंद्र सचान, डॉ. अजय कुमार व डॉ. ज्योति का स्थानांतरण हो गया। अब पैथोलॉजिस्ट डॉ. जय विजय तिवारी व बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. रवि तिवारी की संबद्धता भी समाप्त हो गई। इससे अस्पताल में चिकित्सकों की कमी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed