फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   1.90 lakh answer sheets of high school and intermediate came

Kannauj News: हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की आईं 1.90 लाख उत्तर पुस्तिकाएं

Tue, 20 Jan 2026 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
1.90 lakh answer sheets of high school and intermediate came
कन्नौज। जनपद में 96 परीक्षा केंद्रों पर 18 फरवरी से बोर्ड परीक्षाएं होंगी। परीक्षाओं को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। बोर्ड परीक्षा के लिए 1.90 लाख उत्तर पुस्तिकाएं आ गई है जिन्हें केके इंटर कॉलेज में सुरक्षित रखवा दिया गया है। इस बार नए पैटर्न की उत्तर पुस्तिकाएं आई हैं।
विज्ञापन


जनपद में हाईस्कूल के 25,058 और इंटरमीडिएट में 22,444 छात्र परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं। अब तक परीक्षार्थियों को चौड़ी उत्तर पुस्तिकाएं दी जाती थी लेकिन इस बार नए पैटर्न की कॉपियां उपलब्ध कराई जाएंगी। प्रत्येक पेज पर कलर कोडिंग व माध्यमिक शिक्षा परिषद का मोनाेग्राम अंकित रहेगा। इससे डुप्लीकेसी की पहचान आसानी से की जा सकेगी।
विज्ञापन

इस नए पैटर्न को शिक्षक बेहतर मान रहे हैं। शिक्षकों ने बताया कि नई व्यवस्था से परीक्षा की शुचिता व विश्वसनीयता बढ़ेगी। उत्तर पुस्तिकाओं की पहचान हर स्तर पर हो सकेगी। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पकड़ी जा सकेगी। रंग और मोनोग्राम से लैस कॉपियों से नकल पर अंकुश लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड परीक्षा के लिए 1.90 लाख उत्तर पुस्तिकाएं आ गई हैं। काॅपियों काे सुरक्षित स्थान पर रखवा दिया गया है। -पप्पू सरोज, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed