फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   19 villages are likely to serve 35 million water tanks

19 गांवों में 35 करोड़ से बनेंगी पानी टंकियां

Fri, 22 May 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, कन्नौज
ब्यूरो/अमरउजाला, कन्नौज Updated Fri, 22 May 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में पेयजल समस्या का समाधान करने के

विज्ञापन
लिए योजनाओं को तेजी से मंजूरी मिल रही है। त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत पानी की 19 और टंकियों के निर्माण के प्रस्ताव को राज्यपाल ने हरी झंडी दे दी है।

इन टंकियों पर 35 करोड़ 64 लाख 62 हजार रुपया खर्च होगा। पहली किस्त के रूप में 7 करोड़ 25 लाख 64 हजार रुपया आ गया है। हर टंकी के लिए 38 लाख से ज्यादा की धनराशि रिलीज की गई है। निर्माण कार्य जल्द शुरु कराने के लिए कार्यदाई संस्था जल निगम को जिलाधिकारी ने निर्देश जारी कर दिए हैं।

डीएम अनुज कुमार झा ने बताया कि पहली किस्त में ग्राम सभा भुड़हा में  1 करोड़ 43 लाख 41 हजार रुपये, समगुरा बहादुरपुर में 1 करोड़ 20 लाख 36 हजार, लालपुर में 1 करोड़ 25 लाख 48 हजार, तमियामऊ में 1 करोड़ 80 लाख 68 हजार रुपये, लाड़पुर में 1 करोड़ 76 लाख 11 हजार, रौरा में 88 लाख 17 हजार, गंधौलिया में 1 करोड़ 30 लाख 68 हजार, सिलुआपुर में 1 करोड़ 39 लाख 36 हजार, असौलिया में 1 करोड़ 68 लाख 80 हजार, गंगागंज गुरौली में 1 करोड़ 46 लाख 94 हजार, मवई में 76 लाख 20 हजार, इंदुइयागंज में 1 करोड़ 21 लाख 47 हजार रुपये की लागत से टंकी बनेगी।

इसके अलावा आलमपुर में 1 करोड़ 25 लाख 6 हजार, महोना में 1 करोड़ 46 लाख 10 हजार, पनगवां में 4 करोड़ 18 लाख 48 हजार, जमामर्दपुर में 1 करोड़ 17 लाख 26 हजार, कुढ़िना में 4 करोड़ 86 लाख 7 हजार, गुगरापुर बांगर में 4 करोड़ 39 लाख 55 हजार और देवधरापुर में 2 करोड़ 13 लाख 83 हजार रुपये से पानी टंकी का निर्माण कराया जाएगा। घर-घर पानी पहुंचाने को गलियों में मेन राइजिंग लाइन, पाइप लाइन डाली जाएगी।

जल निगम के अधिशासी अभियंता राजेंद्र सिंह का कहना है कि बजट आवंटन संबंधी उच्चाधिकारियों का पत्र मिल गया है। टंकियों के निर्माण का कार्य अगले महीने से शुरू होने की उम्मीद है। कागजी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही काम शुरू करा दिया जाएगा।

इन टंकियों के बनने से लोगों को पीने का शुद्ध पानी मिलेगा। पहले इनका संचालन जल निगम की तरफ से कराया जाएगा। बाद में स्थिति संतोषजनक व पेयजलापूर्ति सुचारु ढंग से चलने लगने पर इसे ग्राम पंचायत को हैंडओवर कर दिया जाएगा।

टंकियों के संचालन के लिए ग्राम पंचायत स्तर से आपरेटरों की तैनाती की जाएगी। आपरेटरों को मासिक भुगतान ग्राम सभा में उपलब्ध राज्य वित्त व तेरहवें वित्त से किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed