फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   अप्रैल में मतदान कार्मिकों का होगा प्रशिक्षण

अप्रैल में मतदान कार्मिकों का होगा प्रशिक्षण

Wed, 13 Mar 2019 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
अप्रैल में मतदान कार्मिकों का होगा प्रशिक्षण

विज्ञापन
कन्नौज। लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। अधिकारी तैयारियों में जुटे हैं। 1474 बूथों पर करीब साढ़े छह हजार मतदान कार्मिकों की आवश्यकता पड़ेगी। मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षित करने के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह में दो चरणों में प्रशिक्षण होगा। पहला प्रशिक्षण सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल व दूसरा प्रशिक्षण नवीन मंडी स्थल पर होगा।



मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण की जिम्मेदारी मुख्य विकास अधिकारी को सौंपी गई है। सेंट जेवियर्स व मंडी समिति में होने वाले प्रशिक्षण की तिथियां अभी तय नहीं हुई हैं। दोनों स्थान को फाइनल कर दिया गया है। 1474 मतदेय स्थलों पर करीब साढ़े पांच हजार से अधिक मतदान कार्मिकों की आवश्यकता पड़ेगी। दस फीसदी लोगों को रिजर्व में रखा जाएगा। इस लिहाज से करीब साढ़े छह हजार मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। उधर, ईवीएम व वीवीपैट के लिए करीब 62 लोगों को प्रथम चरण का प्रशिक्षण दिलाया जा चुका है। दूसरे चरण का प्रशिक्षण अप्रैल के प्रथम सप्ताह में होगा। मुख्य विकास अधिकारी एसके सिंह ने बताया कि मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण से संबंधित तैयारियां पूर्ण हो गई हैं। अप्रैल में प्रशिक्षण दिलाया जाएगा।
विज्ञापन


अप्रैल में मतदान कार्मिकों का होगा प्रशिक्षण
करीब साढ़े छह हजार मतदान कार्मिकों को दिया जाएगा प्रशिक्षण
सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के चौदह कमरों में होगा प्रशिक्षण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed