फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   1.79 crore budget released for 19 council schools

Kannauj News: 19 परिषदीय स्कूलों के लिए 1.79 करोड़ का बजट जारी

Fri, 24 Feb 2023 10:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Fri, 24 Feb 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
1.79 crore budget released for 19 council schools
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कन्नौज। सदर विधानसभा क्षेत्र के 19 परिषदीय स्कूलों में छात्र-छात्राओं को पढ़ाई व खेलने के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इसके लिए तीन करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। इसमें पहली किस्त के रूप में 1.79 करोड़ रुपये जारी भी हो गया है। परिषदीय स्कूलों को अच्छा बनाने के लिए समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण अपनी विधायक निधि से खर्च कर रहे हैं।
सदर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीतने के बाद विधायक असीम अरुण ने शिक्षा व चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी निधि खर्च करने का एलान किया था। उसी के तहत उन्होंने बेसिक शिक्षा विभाग से विद्यालयों की सूची मांगी थी। इसी क्रम में 18 कंपोजिट और एक प्राथमिक स्कूल का चयन हुआ है। जिन विद्यालयों का चयन हुआ है, उसमें ब्लॉक सदर क्षेत्र के अलावा गुगरापुर, जलालाबाद, उमर्दा के भी परिषदीय स्कूल शामिल हैं। स्कूलों में जो भी कार्य कराए जाएंगे, उसके लिए कार्यदायी संस्था समाज कल्याण निर्माण निगम को नामित किया गया है।
विज्ञापन

--------------------
एलान से अधिक दिया बजट
समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने परिषदीय स्कूलों के लिए पहले 2.36 करोड़ रुपये विधायक निधि से देने की बात कही थी, लेकिन स्वीकृत तीन करोड़ किया है। हालांकि पहले 21 स्कूलों की सूची थी, लेकिन अब 19 विद्यालय रह गए हैं। सूची से कंपोजिट विद्यालय गोसाईंदासपुर और बलारपुर के नाम हटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
इन विद्यालयों में बढ़ेंगी सुविधाएं
कंपोजिट स्कूल मानीमऊ, तिखवा, मानपुर, जुकइया, लोहामढ़, सैयदपुर सकरी, मित्रसेनपुर, अडंगापुर, जलालपुर कटरी बांगर, सांडा, कडेरा, करौंदा शाहनगर, गुगरापुर, फतेहपुर जसोदा, वैसावारी, सेंगरमऊ, सिमरापुर और सरायमीरा। इसके अलावा प्राथमिक स्कूल क्षेमकली।

---------------
बयान
फोटो:02- कौस्तुभ सिंह। संवाद
चयनित स्कूलों में कार्य शुरू हो गया है। हर शुक्रवार को डीएम इसकी समीक्षा बैठक करते हैं। कार्य बहुत ही पारदर्शी व अच्छी गुणवत्ता कराने के निर्देश उच्चाधिकारियों की ओर से दिए गए हैं।
कौस्तुभ सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed