फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   बाइकों की भिड़ंत में पिता-पुत्र की मौत, तीन घायल

बाइकों की भिड़ंत में पिता-पुत्र की मौत, तीन घायल

Wed, 24 Apr 2019 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
बाइकों की भिड़ंत में पिता-पुत्र की मौत, तीन घायल
गुरसहायगंज(कन्नौज)। क्षेत्र के सौसरापुर में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार पिता और उसके तीन साल के बेटे की मौत हो गई। साथ बैठे दो और बच्चे व दूसरी बाइक का चालक भी घायल हो गया। पुलिस ने शवों को गुरसहायगंज सीएचसी भिजवा दिया। घायलों का सीएचसी में इलाज चल रहा है। एक को जिला अस्पताल रेफर किया गया। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सौसरापुर निवासी 35 वर्षीय असलम उर्फ आलम बुधवार शाम अपने तीन वर्षीय बेटे अरबाज, भाई जुम्मन के पांच वर्षीय बेटे अरशद और तीन वर्षीय बेटी शेरबानो को लेकर बाइक से बाजार गए थे। बेटे के लिए चप्पल खरीदने के बाद शाम करीब पांच बजे बाइक से घर आ रहे थे। गुरसहायगंज की ओर से बारामऊ बांगर निवासी बिन्नू यादव पुत्र लल्लू बाइक से आ रहे थे। गांव से करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर दोनों की बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में असलम और उनके बेटे अरबाज की मौत हो गई। भतीजा अरशद और भतीजी शेरबानो के अलावा बिन्नू घायल हो गया। आसपास खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे कोतवाल नागेंद्र पाठक ने शवों को कब्जे में ले लिया। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने बिन्नू यादव की हालत नाजुक बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाल ने बताया कि हादसे के दौरान कोई भी हेलमेट नहीं लगाए था। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। संभावना है कि सिर में गंभीर चोटें आने के कारण मौत हुई है।
विज्ञापन




पति और बेटे के शव देखकर गश खाकर बेहोश र्हुइं तौकीर
हादसे में पिता और पुत्र की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सीएचसी में पति और बेटे की एक साथ लाशें देखकर तौकीर गश खाकर गिर र्गइं। उनकी चीत्कार से हर किसी की आंखें नम हो गईं। हादसे का शिकार हुए असलम का छह साल पहले कमालगंज के राजेपुर में रहने वाली तौकीर बानो के साथ निकाह हुआ था। असलम के साथ मौत का शिकार हुआ अरबाज सबसे बड़ा बेटा था। असलम की मौत से दो वर्षीय बेटी जीनत और पत्नी तौकीर बानो के जीवन यापन पर संकट आ गया है। हादसे की सूचना मिलते ही तौकीर परिजनों के साथ सीएचसी पहुंचीं। बेटे और पति का शव देखकर बेहोश हो र्गइं। तौकीर बानो ने बताया कि बेटा नई चप्पल के लिए जिद कर रहा था। इससे पति उसे लेकर बाजार चप्पल लेने गए थे। उसने कभी सपनों में भी नहीं सोचा था कि एक साथ बेटा और पति हमेशा के लिए साथ छोड़ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



बाइकों की भिड़ंत में पिता-पुत्र की मौत, तीन घायल
तीन साल के बेटे व भाई के दो बच्चों को लेकर बाजार से आ रहा था युवक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed