{"_id":"5c6afe8cbdec224a3d3feafd","slug":"171550515852-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलमान खुर्शीद ने शहीद के पिता को दिया हर संभव मदद का भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सलमान खुर्शीद ने शहीद के पिता को दिया हर संभव मदद का भरोसा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हसेरन (कन्नौज)। विदेश मंत्री रहे सलमान खुर्शीद सोमवार की देर शाम सुखसेनपुर के गांव अजान पहुंचे। उन्होंने शहीद प्रदीप सिंह के स्मारक स्थल पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद शहीद के पिता अमर सिंह से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।
पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने शहीद के पिता को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी उनके सुखदुख में साथ खड़ी है। उनके बेटे के बलिदान को देशवासी कभी भुला नहीं पाएंगे। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष ऊषा दुबे एडवोकेट, सेवादल जिलाध्यक्ष देवकी नंदन दुबे मुन्ना, गुड्डू लंबरदार, संजय पौल आदि कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। सुरक्षा की दृष्टि से इंदरगढ़ इंस्पेक्टर सुजीत कुमार वर्मा, चौकी प्रभारी संजय यादव पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
सभी दल एकजुट होकर लड़ाई लड़ें
सौरिख (कन्नौज)। शहीद प्रदीप सिंह के गांव अजान जाते समय सलमान खुर्शीद लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे कट से उतरते समय लोगों से मिले। उन्होंने पत्रकारों से भी वार्ता की। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ सभी दलों को एकजुट होकर लड़ाई लड़नी चाहिए। इससे कि इस तरह की जघन्य घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके। उन्होंने कहा कि अब जरूरत है कि पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब दिया जाए। उन्होंने सवाल दागा कि सरकार बताए कि वह क्या कर रही है। इस दौरान राशिद अली, मलिखान सिंह पाल, डॉ. जेबी सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
सलमान खुर्शीद ने शहीद के पिता को दिया मदद का भरोसा
शहीद प्रदीप सिंह यादव के स्मारक स्थल पर पूर्व विदेश मंत्री ने अर्पित की श्रद्धांजलि