{"_id":"5c61c5d8bdec227395217bbd","slug":"171549911512-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"400 प्रशिक्षणार्थियों को पढ़ा रहे चार प्रवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
400 प्रशिक्षणार्थियों को पढ़ा रहे चार प्रवक्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छिबरामऊ(कन्नौज)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) इस समय स्टाफ की कमी का दंश झेल रहा है। डायट में 2017-18 के 400 प्रशिक्षणार्थियों को पढ़ाने के लिए सिर्फ 4 प्रवक्ता हैं। ऐसे में प्रशिक्षण की गुणवत्ता भगवान भरोसे है।
सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर दे रही है। वहीं जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में स्टाफ की कमी है। इससे समस्याएं बनी हुई हैं। इस समय यहां 2017 बैच के 200 और 2018 बैच के 200 प्रशिक्षणार्थियों का भविष्य 4 प्रवक्ताओं के हवाले है। प्रवक्ताओं की कमी से प्रशिक्षणार्थियों के शिक्षक बनने का सपना पूरा होता नजर नहीं आ रहा है। कई बार स्टाफ उपलब्ध कराने को लेकर विभागीय पत्र भी लिखे गए। नतीजा कुछ नहीं निकला। 48 के स्थान पर डायट सिर्फ 14 लोगों के स्टाफ के सहारे चल रही है।
जून से खाली पड़ी प्राचार्य की कुर्सी
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में जून माह से प्राचार्य का पद रिक्त चल रहा है। जून 18 को प्राचार्य इंद्रपाल सिंह सोलंकी के रिटायर्ड होने के बाद से प्राचार्य की कुर्सी खाली है। आठ माह से डायट को प्राचार्य का इंतजार है। वहीं प्राचार्य के बाद यहां कार्य देख रहे प्रभारी प्राचार्य विधिनारायण 28 फरवरी को सेवानिवृत्त हो जाएंगे।
विज्ञापन
चार विषयों के हैं यह प्रवक्ता
डायट में प्रवक्ता डॉ.प्राची शर्मा हिंदी, अंजलि मिश्रा अंग्रेजी, राजेश वर्मा रसायन विज्ञान और सामाजिक विषय की शिक्षा प्रवक्ता फरहत शमशाद दे रहे हैं।
यह है स्थिति
शैक्षिक पद सृजित पद मौजूद खाली
प्राचार्य 01 00 01
उपप्राचार्य 01 01 00
वरिष्ठ प्रवक्ता 06 01 05
प्रवक्ता 17 04 13
सांख्यिकीकार 01 01 00
कार्यानुभव शिक्षक 01 01 00
तकनीकी सहायक 01 01 00
शिक्षणेतर कर्मचारियों की स्थिति
शिक्षणेतर पद सृजित पद मौजूद खाली
प्रशासनिक अधिकारी 01 00 01
आशुलिपिक 01 00 01
लेखाकार 01 01 00
पुस्तकालयाध्यक्ष 01 00 01
कनिष्ठ सहायक 09 03 06
प्रयोगशाला सहायक 02 00 02
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी 05 01 04
400 प्रशिक्षणार्थियों को पढ़ा रहे चार प्रवक्ता
कैसे पूरा होगा प्रशिक्षणार्थियों का शिक्षक बनने का सपना