{"_id":"5ff3577e8ebc3e41a4677a30","slug":"17-photos-posted-on-facebook-at-night-got-chopped-off-by-train-in-the-morning-kannauj-news-knp6040010117","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में फेसबुक पर डालीं 17 फोटो, सुबह ट्रेन से कटा मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात में फेसबुक पर डालीं 17 फोटो, सुबह ट्रेन से कटा मिला
विज्ञापन
नितीश की फाइल फोटो।
- फोटो : KANNAUJ
मलिकपुर(कन्नौज)। एक युवक ने रविवार की रात फेसबुक पर मेरा प्यार लिखकर 17 फोटो पोस्ट कीं। इन फोटो में उसके साथ लड़की है। सोमवार सुबह रेलवे लाइन पर युवक का शरीर दो टुकड़ों में कटा मिला। घटना का पता चलते ही परिवार में कोहराम मच गया। युवक पर किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने, दुष्कर्म का आरोप लगा था। पांच दिन पहले वह पुलिस को चकमा देकर भाग गया था। यह मामला गुरसहायगंज कोतवाली इलाके का है।
तेराजाकेट निवासी नितीश उर्फ ध्रुव दुबे(23) पुत्र गिरीश चंद्र 14 अक्तूबर को 16 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसला कर ले गया था। 31 दिसंबर को पुलिस ने किशोरी और नितीश को खोज निकाला था। नितीश सिपाही से हाथ छुड़ाकर भाग निकला था। किशोरी के बयानों के आधार पर पुलिस ने नितीश के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और अपहरण की धाराओं में मामला दर्ज किया था। सोमवार सुबह मलिकपुर के रामाश्रम के सामने रेलवे ट्रैक पर नितीश का शव दो हिस्सों में कटा मिला। शव के पास खेत में उसकी बाइक लॉक खड़ी मिली। बाइक पर कपड़ों से भरा झोला और हेलमेट था। मृतक के चाचा निखिल ने हत्या के बाद शव रेलवे ट्रैक पर फेंकने का आरोप लगाया। कोतवाल राजा दिनेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
कोतवाली में सरेंडर करने निकला था
मृतक के चाचा ने बताया कि नितीश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ताबड़तोड़ दबिश दे रही थी। उसकी गिरफ्तारी को लेकर परिजनों पर पुलिस ने दबाव बनाया हुआ था। इसके चलते रात को नितीश गुरसहायगंज कोतवाली में सरेंडर करने जा रहा था। रास्ते में उसे मारकर आत्महत्या दिखाने के लिए रेलवे ट्रैक पर डाल दिया गया।
विज्ञापन
... और बुझ गया घर का चिराग
आरोपी नितीश इकलौती संतान था। पिता गिरीश चंद्र ने उसकी दो साल पहले धूमधाम से शादी की थी। किशोरी को बहला-फुसला कर गायब करने का मामला सामने आने के बाद पत्नी मायके चली गई थी। नितीश की मौत से गिरीश चंद्र के परिवार का चिराग बुझ गया।