{"_id":"5eeba8ee8ebc3e42d05de62b","slug":"16-naye-sankrmito-me-nars-and-narsing-home-chalak-bhi-kannauj-news-knp5662689143","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 नए संक्रमितों में नर्स व नर्सिग होम का चालक भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 नए संक्रमितों में नर्स व नर्सिग होम का चालक भी
विज्ञापन
जिला अस्पताल में कोरोना जांच के लिए सैंपल देते इंसपेक्टर बलराम मिश्रा।
- फोटो : KANNAUJ
संवाद न्यूज एजेंसी
कन्नौज। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गुरुवार को 16 और संक्रमित मिले। इसमें जिला अस्पताल की स्टाफ नर्स और नसरापुर के नर्सिंग होम का चालक भी शामिल हैं। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या 176 और हॉटस्पाट की 69 पहुंच गई है। बिहार के एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हो चुकी है और 79 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। 96 संक्रमित स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। संक्रमितों में 132 प्रवासी हैं। गुरुवार मिले सभी मरीज नए क्षेत्रों से हैं।
संक्रमितों में ऊंचा लाड़पुर, तालग्राम में निवासी एक ही परिवार के तीन लोग हैं। इसमें 55 वर्षीय अधेड़, 45 वर्षीय उसकी पत्नी भी शामिल हैं। ये पूर्व में मिले कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। शहर के मोहल्ला दीदारगंज छिपट्टी निवासी 28 वर्षीय महिला, सदर ब्लाक के गांव मियांगंज निवासी 32 वर्षीय युवक, सरायबहादुर निवासी 31 वर्षीय युवक संक्रमित मिले हैं। इसी गांव का निवासी 55 वर्षीय अधेड़, उसकी 50 वर्षीय पत्नी व सुजानसराय निवासी 14 वर्षीय किशोर, खुडियापुर रामपुर मझिला उमर्दा निवासी 26 वर्षीय युवक दिल्ली, भैसियापुर तालग्राम निवासी 46 वर्षीय ग्रामीण गाजियाबाद, धर्मपुर तिर्वा निवासी 30 वर्षीय युवक गुरुग्राम और उत्तरी खुडवापुर छिबरामऊ निवासी 26 वर्षीय युवक अहमदाबाद लौटे थे। शहर के नसरापुर तिर्वा रोड पर स्थित स्पर्श अस्पताल का 24 वर्षीय कार चालक भी संक्रमित पाया गया है।
दंपति ने दी कोरोना को मात
उमर्दा ब्लाक क्षेत्र के बीरमपुर भुन्ना गांव निवासी दंपति ने 14 दिन बाद कोरोना को मात दे दी है। जांच के लिए भेजा गया सैंपल निगेटिव आने के बाद इन दोनों को कोेविड-19 एल-1 अस्पताल सीएचसी तिर्वा से छुट्टी देकर एंबुलेंस से घर भेज दिया गया है। चिकित्सकों ने दंपति को सलाह दी है कि वह सात दिनों तक घर में क्वारंटीन रहेंगे।