{"_id":"5e91ff5e8ebc3e7739220ab9","slug":"1556-logon-ka-khatm-hua-14-din-ka-vanavaas-kannauj-news-knp554795449","type":"story","status":"publish","title_hn":"1556 लोगों का खत्म हुआ 14 दिन का वनवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1556 लोगों का खत्म हुआ 14 दिन का वनवास
विज्ञापन
तालग्राम के आईटीआई क्वारंटीन सेंटर में जांच के बाद घर भेजती चिकित्सीय टीम।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। कोरोना महामारी से बचने के लिए क्वारंटीन किए गए 1556 लोगों का 14 दिन का वनवास समाप्त हो गया। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर चिकित्सीय टीम ने थर्मल स्क्रीनिंग में सबकुछ ठीक मिलने पर घर जाने की अनुमति दे दी। इन्हें घर के बाहर न निकलने की हिदायत दी गई है।
गैरप्रांत से आने वाले 3443 लोगों को 242 केंद्रों पर क्वारंटीन किया गया था। इन्हें स्कूलों, कालेजों समेत पैरामेडिकल कालेज में क्वारंटीन किया गया था। इनके खाने,पीने की व्यवस्था की गई थी। 14 दिन बाद इन्हें घर जाने की इजाजत दी गई। साथ ही हिदायत दी गई कि वह किसी के संपर्क में नहीं आएंगे। इससे कि परिजन समेत अन्य लोग कोरोना से बचे रहें। जिले के सात ब्लाकों में 1556 लोगों को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद घर जाने की अनुमति दी गई है।
घर भेजे गए ब्लाकवार क्वारंटीन लोग
ब्लाक घर जाने वालों की संख्या
कन्नौज 833
छिबरामऊ 103
हसेरन 79
सौरिख 25
उमर्दा 212
तालग्राम 243
जलालाबाद 61
गुगरापुर से आज जाएंगे 56 लोग
गुगरापुर ब्लाक में 270 लोगों को क्वारंटीन किया गया है। यह 28 मार्च के बाद गैरप्रांत से आए थे। 14 दिन का समय पूरा न होने पर सभी को यहां से जाने की अनुमित नहीं दी गई है। वहीं रविवार को 56 लोगों को घर जाने दिया जाएगा।