फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   सर्वर न आने से परेशान ग्राहकों ने बैंक के बाहर किया प्रदर्शन

सर्वर न आने से परेशान ग्राहकों ने बैंक के बाहर किया प्रदर्शन

Sun, 17 Mar 2019 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
सर्वर न आने से परेशान ग्राहकों ने बैंक के बाहर किया प्रदर्शन
खड़िनी(कन्नौज)। बैंक ऑफ इंडिया की हरिभानपुर शाखा में तीन माह से सर्वर की समस्या है। आए दिन सर्वर ठप होने से ग्राहकों को भटकना पड़ रहा है। परेशान ग्राहकों ने शनिवार को बैंक के बाहर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। उपभोक्ताओं ने बैंक अधिकारियों से समस्या को दूर कराने की मांग की है।
विज्ञापन



बैंक ऑफ इंडिया की हरिभानपुर शाखा में पिछले तीन माह से सर्वर की समस्या है। खाताधारकों को रोजाना इससे जूझना पड़ रहा है। शिक्षक माधवेंद्र सिंह ने बताया कि उनका और सास प्रभा देवी का बैंक में खाता है। वह लगभग 15 किलोमीटर दूर से यहां आते हैं, लेकिन सर्वर न आने से निराश होना पड़ता है। गल्ला व्यापारी चंदन गुप्ता, मनोज गुप्ता, महेशचंद्र का कहना है कि सर्वर न आने से बिक्री माल का समय से भुगतान नहीं मिल पा रहा है। इससे व्यापार में परेशानी उठानी पड़ रही है। शाखा प्रबंधक अनिकेत निगम का कहना है कि दूर संचार निगम के अधिकारियों को लिखित व मौखिक रूप से कई बार अवगत कराया जा चुका है। विभाग की उदासीनता के चलते उपभोक्ताओं का उन्हें कोपभाजन बनना पड़ रहा है।
विज्ञापन



वहीं बीएसएनएल के दूर संचार अधिकारी वीरेंद्र दुबे का कहना है कि छिबरामऊ-बिधूना मार्ग का चौड़ीकरण चल रहा है। सड़क निर्माण में लगी मशीनें लाइनों को काट देती हैं। इससे संचार व्यवस्था प्रभावित हो रही है। खाताधारक कृष्णपाल सिंह, कुवेंद्र सिंह, चंद्रमोहन सिंह, आलोक सिंह, भानुप्रताप सिंह, भोले, आलोक गुप्ता, सुमित, दिनेश सिंह, सरवेंद्र मिश्रा, सल्लन दुबे, गुडलक दुबे, रामू आदि ने समस्या से निजात दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सर्वर न आने से ग्राहक परेशान, बैंक के बाहर किया प्रदर्शन
कई दिनों से बैंक ऑफ इंडिया शाखा में है सर्वर की समस्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed