फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   1.5 crore will be received from the bank, children's schools will shine

Kannauj News: बैंक से मिलेंगे डेढ़ करोड़, बच्चों के स्कूल चमकेंगे

Sun, 26 Feb 2023 11:14 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Sun, 26 Feb 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
1.5 crore will be received from the bank, children's schools will shine
कन्नौज। समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने 19 परिषदीय स्कूलों को सुविधाएं मुहैया कराने के लिए विधायक निधि से करीब तीन करोड़ रुपये दिए हैं। इसी कड़ी मेंं अब बैंकों के सहयोग से जल्द ही 10 अन्य विद्यालयों का चयन किया जाएगा। एक बैंक ने डेढ़ करोड़ रुपये देने की हामी भरी है।
विज्ञापन

सदर विधानसभा क्षेत्र में आने वाले कन्नौज, गुगरापुर, जलालाबाद और उमर्दा ब्लॉक क्षेत्र के कुछ हिस्सों के 19 परिषदीय स्कूलों का चयन पहले ही हो चुका है। तीन करोड़ रुपये की विधायक निधि में से 1.79 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी भी हो चुकी है। समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बताया कि सीएसआर (कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) के तहत एक बैंक से बातचीत हुई है। संबंधित बैंक ने डेढ़ करोड़ रुपये देने पर हामी भर दी है। इस बजट से 10 और बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों की सूरत बदल जाएगी। इस बजट से विद्यालयों में बच्चों के हित में धन खर्च किया जाएगा। अच्छी शिक्षा व सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed