{"_id":"5c86a3e8bdec2213e43a4208","slug":"141552327656-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबकारी का शराब ठेके पर छापा, 160 पेटी शराब बेंचने पर लगाई रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आबकारी का शराब ठेके पर छापा, 160 पेटी शराब बेंचने पर लगाई रोक
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। गोपनीय सूचना पर गैर जनपद की शराब बेचने की जानकारी पर आबकारी टीम ने ठठिया कस्बे में देसी शराब ठेके पर छापा मारा। 160 पेटी शराब को कब्जे में लेकर बेचने पर रोक लगा दी है। शराब की आपूर्ति करने वाली रामपुर की कंपनी को पत्र भेजकर बैच नंबर की जानकारी मांगी गई है।
ठठिया क्षेत्र में नकली शराब बिक्री होने की खबरें लगातार आती रही हैं। जानकारी होने पर विभाग भी छापा मारता रहा है। सोमवार को जिला आबकारी अधिकारी को दोपहर बाद जानकारी मिली कि ठठिया कस्बे की देसी शराब की दुकान पर भारी मात्रा में मिलावटी देसी शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना पर जिला आबकारी अधिकारी ने टीम को संबंधित शराब ठेके पर जाने के निर्देश दिए। आबकारी टीम ने कस्बे के शराब ठेके पर छापा मारा। इस दौरान 160 पेटी बरामद र्हुइं। टीम ने मौके पर मिली शराब की जांच की तो पाया कि शराब की गुणवत्ता में कोई कमी नहीं है। यह शराब जिले की है या जिले के बाहर की, इसकी जांच नहीं की जा सकी। टीम ने सभी पेटी खोलकर बैच नंबर की जांच की तो पाया कि दो बैच की शराब बेची जा रही है। इस बैच की शराब कन्नौज में बेचने के लिए रामपुर की कंपनी ने भेजी है। जिला आबकारी अधिकारी ने निरीक्षक अमित निर्मल को निर्देश दिए कि वह एक पत्र रामपुर की कंपनी को भेजकर जानकारी लें कि पौव्वे पर जो बैच नंबर लिखा है, वह कन्नौज को भेजी गई या नहीं। यदि बैच नंबर का मिलान न हुआ तो माना जाएगा कि शराब किसी बाहर के जनपद से मंगाकर बेची जा रही है। फिलहाल पकड़ी गई शराब को बेचने पर रोक लगा दी गई है। जिला आबकारी अधिकारी कृष्ण मोहन गोस्वामी का कहना कि बैच का मिलान हो जाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
आबकारी का शराब ठेके पर छापा, 160 पेटी शराब बेचने पर लगाई रोक
नकली व असली के लिए की जा रही जांच
शराब बनाने वाली कंपनी को लिखा पत्र
बैच नंबर से मिलान होने के बाद होगी कार्रवाई