फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   झमाझम बारिश से जलभराव, 19 मकान गिरे

झमाझम बारिश से जलभराव, 19 मकान गिरे

Sun, 26 Aug 2018 12:33 AM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
झमाझम बारिश से जलभराव, 19 मकान गिरे

विज्ञापन

कन्नौज/छिबरामऊ/तालग्राम। जिले में शुक्रवार रात हुई जोरदार बारिश से 25 मकान ढह गए। मलबे में दबकर चार मवेशी मर गए जबकि मां-बेटी सहित तीन लोग जख्मी हो गए। कई जगह मकानों में पानी भर गया और रास्तों पर जलभराव से आवागमन भी बाधित हो गया। कई स्कूलों में बारिश का पानी भरने से पढ़ाई नहीं हो पाई।

मानीमऊ क्षेत्र के गांव मकदुमापुर में गुड्डू अली परिवार के साथ मकान में सो रहा था। बारिश में उसका मकान गिरने लगा। इससे वह परिवार के लोगों के साथ बाहर की ओर भाग लेकिन तब तक मकान गिर गया। मलबे की चपेट में आकर परिवार के लोग मामूली चुटहिल हो गए। रामपुर मुड़ेहरी में काजिम हुसैन व बबलू कटियार के मकान गिर गए। मलबे में एक गाय भी दब गई। पड़ोसियों ने उसे बाहर निकाला। गांव रामपुर राजा में कृपाल सिंह और गाव गुखरु में कल्लू सक्सेना, हरिश्चंद्र कश्यप, निश्चिंत कठेरिया व चंद्रसेन कटियार के मकान गिर गए।
विज्ञापन


तेराजाकेट कस्बे में रात में बारिश के दौरान कच्ची छत की मिट्टी गिरने से कन्हैया लाल सक्सेना की नींद खुद गई। इससे वह परिवार के साथ बाहर भागा। इसी बीच मकान गिर गया। ठठिया निवासी राशिद व आरिफ की पक्की दीवार और जलालाबाद के मोहल्ला अखिल नगर निवासी विवेक अवस्थी का मकान गिरने से पत्नी रेनू अवस्थी व पुत्री शिवा अवस्थी मलबे में दब गई। यूपी 100 पुलिस ने लोगों के सहयोग से दोनों को मलबे से निकाला। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विवेक पाठक ने परिवार के रहने की व्यवस्था की। ग्राम नगला दुर्गा निवासी रामादेवी पत्नी रामसेवक, प्रेमपुर में विजेंद्र दुबे पुत्र चंद्रप्रकाश दुबे के मकान भी गिर गए। जलालपुर में जलभराव से कई रास्ते बंद हो गए। गांव मीरपुर में प्राथमिक विद्यालय में पानी भरने से शनिवार को पढ़ाई नहीं हो पाई। इसी तरह छिबरामऊ क्षेत्र के ग्राम बहवलपुर के पटेल नगर निवासी जगदीश शाक्य पुत्र गोविंद प्रसाद, गांव के जगदीश जाटव पुत्र छोटेलाल और सर्वेश दिवाकर पुत्र प्यारेलाल के मकान गिर गए। नादेमऊ क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर मझिगवां के मजरा नगला पसा में दशरथ पाल और ग्राम नेकपुर में जगपाल का फूस बंगला गिर गया। चपुन्ना चौकी क्षेत्र के ग्राम नगला चौधरी में मुन्नू सिंह भदौरिया का कमरा भी गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नजरापुर क्षेत्र के मीरपुर में उमेश का मकान गिर गया। मलबे में दबकर उसके दो बकरे व एक बकरी भी मर गईं। नजरापुर के बृजेंद्र की ट्यूबवेल की कोठरी और फगुहा निवासी रामसिंह पुत्र सूरज प्रसाद के मकान ढह गए। टिड़ियापुर गांव के जगत सिंह कुशवाह के मकान में पानी भर गया। गंगधरापुर गांव का तालाब उफनाने से मुख्य मार्ग से आवागमन बंद हो गया है। तालग्राम के मोहल्ला टीला निवासी रिजवान पुत्र अनवार का कच्चा मकान गिर गया। मलबे की चपेट में आकर उसकी मां रहनुमा बेगम मामूली रूप से घायल हो गई। निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया।

समधन में घराें में घुसा पानी
समधन/छिबरामऊ। जलभराव होने से आजाद नगर, गोरी नवादा, कादर खां में जलभराव होने से कई घरों में पानी भर गया। नगर पंचायत अध्यक्ष रुबीना बेगम के निर्देश पर टीम ने नाले सफाई की तब घरों से पानी निकल सका। इसी तरह छिबरामऊ की प्रोफेसर कालोनी में बारिश से फिर जलभराव हो गया। पालिकाध्यक्ष राजीव दुबे के निर्देश पर सफाईकर्मियों ने ट्रैक्टर में पंपसेट लगवाकर पानी को निकलवाया। कई घंटे तक बाद पानी निकाला जा सका।

अभी भी चेतावनी बिंदु के पार बह रही गंगा
मानीमऊ। गंगा का जलस्तर बीते 24 घंटे से स्थिर है। शनिवार को जलस्तर 125.060 मीटर दर्ज किया गया। ये चेतावनी बिंदु से ऊपर है। गंगा के बहने से कटरी क्षेत्र के कासिमपुर, बख्शीपुर्वा गांव में अभी भी बाढ़ का पानी भरा हुआ है। इससे इन दोनो गांवों के ग्रामीणों की की दिक्कतें अभी भी कम नहीं हुई है। कटरी क्षेत्र की फसलें अभी भी डूबी हुई हैं क्रेंदीय जल चौकी प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि यदि पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश नहीं हुई तो अगले 24 घंटे में जलस्तर गिरने की उम्मीद है। सदर तहसीलदार महेंद्र कुमार ने बताया कि बाढ़ की स्थिति पर तहसील प्रशासन की नजर बनी हुई है। लेखपालों को पहले ही निर्देशित किया जा चुका है, वह लगातार भ्रमण पर है।


झमाझम बारिश से जलभराव, 25 मकान गिरे
मलबे में दबकर चार मवेशी मरे, तीन लोग भी घायल
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो25केएनजेपी05-मकदुमापुर में बारिश से गिरा मकान।
फोटो 25केएनजेपी 08-जलालाबाद ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय मीरपुर में भरा पानी।
फोटो 25सीएचबीपी52- बहादुरपुर मझिगवां में गिरी दीवार दिखाता ग्रामीण।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed