{"_id":"6920bbccbaf512beb500004b","slug":"139-couples-took-the-seven-vows-18-got-married-kannauj-news-c-214-1-knj1005-140517-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: 139 जोड़ों ने लिए सात फेरे, 18 का निकाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: 139 जोड़ों ने लिए सात फेरे, 18 का निकाह
विज्ञापन
तिर्वा। डीएन कॉलेज मैदान पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसमें 139 जोड़ों ने वैदिक रीति-विधान से विवाह कर वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत की। समारोह में उमर्दा ब्लॉक के 123 एवं छिबरामऊ शहर के 16 जोड़े सम्मिलित रहे। इसके अलावा 18 मुस्लिम जोड़ों का निकाह काजी ने संपन्न कराया।
कार्यक्रम के लिए सुसज्जित पंडाल और विभिन्न मंडपों की व्यवस्था की गई थी। प्रत्येक मंडप के तहत एक साथ चार-चार जोड़ों को बैठाया गया। उसमें आचार्यों की देखरेख में मंत्रोच्चारण के बीच विवाह रस्में पूरी हुई। पहले वर और वधु ने एकदूसरे को वरमाला पहनाई, जिसके बाद पवित्र अग्नि के साक्ष्य में सात फेरे लेकर जीवन भर साथ रहने की प्रतिज्ञा की। विवाह प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद मुस्लिम जोड़ों को काजी ने शरीयत के अनुसार निकाहनामा पढ़ाकर निकाह संपन्न कराया। नवविवाहित जोड़ों को शासन के निर्देशानुसार दहेज सामग्री, गृह उपयोगी सामान एवं मिष्ठान भी वितरित किया।
समारोह में शामिल जनप्रतिनिधियों ने नवविवाहितों को उपहार प्रदान कर उनके सुखद भविष्य की कामना की। प्रशासनिक स्तर पर कार्यक्रम की व्यवस्थाएं की गईं। सीडीओ रामकृपाल चौधरी, जिला समाज कल्याण अधिकारी वेद प्रकाश मिश्रा, बीडीओ सोनिया श्रीवास्तव सहित समाज कल्याण विभाग व खंड विकास कार्यालय के कर्मचारी पूरे समय व्यवस्थाओं में लगे रहे। संगीत, शुभकामना संदेश और मंगल गीतों के बीच विवाह वातावरण भावनात्मक एवं उत्साहपूर्ण बना रहा। कार्यक्रम के समापन पर नवदंपतियों ने मंच से आशीर्वाद प्राप्त किया और नई जिंदगी का सफर शुरू किया। कार्यक्रम में विधायक कैलाश राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया, ब्लॉक प्रमुख अजय वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सौरभ गुप्ता, नरेंद्र राजपूत, श्यामू राजपूत और मिथलेश बाथम आदि मौजूद रहे।