फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   1270 in first shift, second shift 1207 exam left

प्रथम पाली में 1270, दूसरी पाली में 1207 ने छोड़ी परीक्षा

Sun, 15 Oct 2017 11:41 PM IST
kannauj
kannauj Updated Sun, 15 Oct 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
1270 in first shift, second shift 1207 exam left
फोटो 15 केएनजेपी-4- एसबीएस इंटर कालेज में टीईटी की परीक्षा देते छात्र। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
कन्नौज। शिक्षक पात्रता परीक्षा में प्रशासन की कड़ी निगरानी के चलते प्रथम पाली में पंजीकृत 4237 में 2967 ने परीक्षा दी। 1270 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। दूसरी पाली की परीक्षा में 6296 में 5089 ने परीक्षा दी। 1207 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।

शिक्षक पात्रता परीक्षा कड़ी निगरानी के बीच कराई गई। सुबह व शाम पाली में प्रशासनिक अधिकारियों ने टीईटी के लिए केंद्र बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर परीक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पारदर्शिता के लिए स्कूल स्टाफ के मोबाइल भी जमा करा लिए गए। प्रशासनिक अधिकारियों ने परीक्षा का जायजा लिया।
विज्ञापन


एसवीएस इंटर कालेज में छात्रों ने काटा हंगामा
कन्नौज। बीएड पार्ट-2 में अध्यनरत छात्र शहर के एसबीएस इंटर कालेज में दूसरी पाली की परीक्षा देने के लिए पहुंचे तो उनसे मार्कशीट मांगी गई। इस पर उन्होंने पहले रिजल्ट आउट होने का हवाला दिया। प्रधानाचार्य ने मार्कशीट की सत्यापित कापी दिखाने को कहा। इस पर दो छात्रों के सत्यापित फोटो कापी दिखाने पर उनको प्रवेश दे दिया। जबकि 38 छात्र मार्कशीट की सत्यापित फोटो कापी कराने को चले गए। पहुंचे छात्रों को प्रधानाचार्य ने सत्यापित कापी दिखाए के बावजूद प्रवेश नहीं दिया। उधर दो छात्र जो परीक्षा दे रहे थे, उनको भी बाहर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर छात्रों ने जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया। एसडीएम अरुण कुमार सिंह, कोतवाली पुलिस ने पहुंचकर किसी तरह मामले को शांत किया। शोर मचा रहे छात्रों के शांत न होने पर कोतवाली पुलिस दो छात्रों को जीप में बैठाकर कोतवाली ले गई। हालांकि छात्र परीक्षा नहीं दे सके। उमर्दा में पांच परीक्षार्थी अंकपत्र नहीं ले जाने पर प्रवेश नहीं दिया गया। चार छात्र वापस हो गए, जबकि प्राथमिक की परीक्षा देने के लिए आई शीतला देवी ने जमकर हंगामा किया।

बाद में पहुंची एसडीएम, सीओ ने मामले को शांत किया।


नए केंद्र बनने से भटके परीक्षार्थी
कन्नौज। शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए कई नए केंद्रों को इस बार बनाया गया। जिस कारण परीक्षा देने के लिए पहुंचे छात्रों को भटकना पड़ा। तहसील सदर में अभिनव माडल स्कूल को पहली बार टीईटी का परीक्षा केंद्र बनाया गया। यह विद्यालय गंधरापुर गांव में स्थित है, जहां पर पहुंचने के लिए कोई भी साधन नहीं था। जिस कारण छात्र काफी देर तक भटकते रहे। बीडी तिवारी इंटर कालेज को दूसरी पाली की जूनियर टीईटी के लिए केंद्र बनाया गया। इस केंद्र पर पंजीकृत छात्रों के प्रवेश पत्र पर थाना गुरसहायगंज लिखा होने के कारण पहले अधिकतर छात्र गुरसहायगंज पहुंचकर विद्यालय खोजते रहे।



 कचाटीपुर में कापी लेकर चला गया छात्र
कन्नौज। सरदार पटेल इंटर कालेज कचाटीपुर में प्रथम पाली में परीक्षा दे रहा छात्र आंसरशीट  लेकर ही चला गया। कापियों के मिलान के बाद शिक्षकों को जानकारी हो सकी। डीआईओएस विमलेश विजयश्री का कहना है कि छात्र शायद भूलवश कापी लेकर चला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed