{"_id":"5c6ef28bbdec22739402b83b","slug":"121550774923-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सघन टीबी रोगी खोज अभियान में मिले 47 रोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सघन टीबी रोगी खोज अभियान में मिले 47 रोगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। जिले में पांच से 16 फरवरी तक चले सघन टीबी रोगी खोज अभियान में 47 रोगी मिले हैं। जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. जेजे राम ने बताया कि इस अभियान के लिए 67 टीमें गठित की गई थीं। घर-घर जाकर प्रत्येक व्यक्तिसे उसके स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी ली गई। 47 लोगों में टीबी के वैक्टीरिया मिले। इनका इलाज शुरू कर दिया गया है।
डॉ. जेजे राम ने बताया कि निक्षय पोषण योजना के तहत एक अप्रैल से अभी तक करीब 2200 टीबी रोगी चिह्नित किए गए। इनमें से लगभग 1300 लोगों को योजना के तहत 500 रुपये प्रतिमाह मिल रहे हैं। कुछ लोगों का बैंक द्वारा उनका आधार नंबर लिंक न होने के कारण भुगतान रोक दिया गया है। वहीं, कुछ लोगों ने अभी तक खाता या आधार नंबर नहीं दिए हैं, इसलिए इनका भुगतान नहीं किया जा सका। शेष लोगों के नाम निक्षय पोर्टल पर अंकित किए जा रहे हैं, इस प्रक्रिया में 10 से 15 दिन लगेंगे।
अभियान में मिले 47 टीबी रोगी