फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   1200 shramikon ko lekar aaj pahunchegee speshal tren

1200 श्रमिकों को लेकर आज पहुंचेगी स्पेशल ट्रेन

Wed, 06 May 2020 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
1200 shramikon ko lekar aaj pahunchegee speshal tren
रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते डीएम, एसपी समेत कई अफसर। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। अहमदाबाद श्रमिक स्पेशल ट्रेन करीब 1200 श्रमिकों को लेकर गुरुवार को कन्नौज पहुंचेगी। इसको लेकर प्रशासन सतर्क हो गया। डीएम और एसपी समेत कई अफसरों ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। रेलवे स्टेशन परिसर में एक-एक मीटर की दूरी पर गोले बनाए गए हैं। श्रमिकों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके बाद बसों से क्वारंटीन सेटर भेजा जाएगा। ट्रेन गुरुवार को किस समय पहुंचेगी, इसका अभी तक अफसरों को शेड्यूल नहीं मिला है।
विज्ञापन

डीएम राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि अहमदाबाद से श्रमिक स्पेशल ट्रेन गुरुवार को जिले में पहुंचेगी। समय की अभी जानकारी नहीं हुई है। उन्होंने रेलवे बल के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद लाकड़ा समेत पुलिस अफसरों से कहा कि अहमदाबाद श्रमिक स्पेशल ट्रेन के एक कोच से श्रमिकों को उतारकर निर्धारित गोले में खड़ा किया जाए। इसके बाद स्वास्थ्य टीम थर्मल स्क्रीनिंग करेगी। रेलवे स्टेशन परिसर में खड़ी बसों में बैठाकर क्वारंटीन सेंटर भेजा जाएगा। डीएम ने रेलवे स्टेशन से जीटी रोड तक गोले बनवाने के आदेश दिए हैं। एआरएम रोडवेज को विभिन्न क्षेत्रों के लिए 45 बसों की व्यवस्था करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

एडीएम गजेंद्र कुमार, एएसपी विनोद कुमार, एसडीएम सदर शैलेष कुमार, सीओ सिटी श्रीकांत प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed