{"_id":"5927256b4f1c1b60115368fb","slug":"12-sick-from-infectious-disease-in-bhawani-sarai","type":"story","status":"publish","title_hn":"भवानी सरायं में संक्रामक रोग से 12 बीमार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भवानी सरायं में संक्रामक रोग से 12 बीमार
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Fri, 26 May 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
संजय
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास खंड तालग्राम के भवानी सरायं में संक्रामक रोग से एक दर्जन से अधिक लोग बीमार हैं। सूचना के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव नहीं पहुंची है। सफाई कर्मी के न होने से गांव में गंदगी के ढेर लगे हैं। हर घर में कोई न कोई बीमारी की चपेट में है। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना के बाद भी स्वास्थ्य टीम गांव नहीं पहुंची है। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन
गांव निवासी शिवनंदन कहते हैं कि परिवार का अमित (20) के अलावा प्रशांत (12) पुत्र दुआरीलाल, गीता (30) पत्नी संजू व उनकी तीन पुत्रियां शिवानी छह माह, नेहा (02) व मनीषा (03) बीमार हैं। परिवार में कोई खाना बनाने और पानी देने के लिए भी सही नहीं है। कई दिनों से आ रहे बुखार के बाद अब चिकनपाक्स निकल आई हैं।
विज्ञापन
गांव के विनोद कहते हैं कि उनके लड़के मदन को कई दिन से बुखार आने के बाद अब शरीर पर लाल दाने निकल आए हैं। माधव सिंह (50), संजय (22) आदि कई लोग बीमार हैं। लोगों का कहना है कि दवा लेने के बाद भी बुखार कम नहीं होता है। शरीर में लाल दाने निकले हैं।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान विजय का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी गई है, लेकिन अभी तक टीम गांव नहीं पहुंची है। गुरुवार की सुबह 108 एंबुलेंस से पांच मरीजों को सीएचसी तालग्राम भेजा गया है। अगर दो दिन में टीम गांव नहीं पहुंची तो वह डीएम से शिकायत करेंगे। प्रधान ने बताया कि मांग के बावजूद डीपीआरओ सफाई कर्मचारी की तैनाती नहीं कर रहे हैं। गांव में सफाई की समस्या है।
कोट
कुछ मरीज सीएचसी आए थे। सूचना मिली है। आशा गीता को कुछ दवाइयां दी गई हैं। शुक्रवार को टीम गांव भेजी जाएगी। यह टीम बीमारों का चेकअप कर दवा का वितरण करेगी। - डा. इरशाद अली (एमओआईसी, तालग्राम)