फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   12 GPs working in start-up scheme

12 ग्राम पंचायतों में नहीं शुरू हुआ मनरेगा कार्य

Fri, 26 Feb 2016 12:04 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Fri, 26 Feb 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
12 GPs working in start-up scheme

विकास खंड मुख्यालय के सभागार में हुई मनरेगा समीक्षा

विज्ञापन
बैठक में कार्यों में लापरवाही बरतने वाले ग्राम पंचायत सचिवों और रोजगार सेवकों को नोटिस जारी किए गए। विकास खंड की 12 ग्राम पंचायतों में अभी तक मनरेगा कार्य शुरू नहीं हो सके हैं। सभी रोजगार सेवकों, पंचायत सचिवों और ग्राम प्रधानों को मनरेगा कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

बीडीओ अनिल कुमार ने बताया कि खुबरियापुर, भरौली सिरकनेपुर, छिबरामऊ देहात, हरिबल्लभपुर, मिघौली, करनौली, खुड़ावा, रूपपुर, विशुनगढ़ आदि 12 ग्राम पंचायतों में अभी तक मनेरगा कार्य शुरू नहीं हो सके हैं। साथ ही सभी प्रधानों के साथ वीडीओ, ग्राम सचिवों और रोजगार सेवकों से मनरेगा कार्य में तेजी लाने तथा जिन ग्राम पंचायतों में अभी तक काम शुरू नहीं हुआ, वहां कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए है।

कहा कि इस सप्ताह तक सभी जाबकार्ड धारकों के आधार कार्ड की फीडिंग का कार्य पूरा करा लिया जाए। जहां पूरे साल श्रमिक बजट के सापेक्ष खर्च नहीं हुआ और वहां रोजगार सेवकों की तैनाती थी, वहां के रोजगार सेवकों को बजट के सापेक्ष कार्य नहीं करने पर मानदेय रोकने के निर्देश दिए गए।

पौधरोपण और मनरेगा कार्य योजना 28 फरवरी तक हरहाल में जमा करने के निर्देश दिए गए। बताया कि वर्ष 16-17 में 707 इंदिरा आवास का लक्ष्य दिया गया था। जिन आवासों का कार्य छत स्तर तक पहुंच गया है। उसकी दूसरी किश्त के लिए मांग पत्र पेश कर दें। साथ ही मनरेगा से जो मजदूरी अंश दिया जाना है, उसकी भी डिमांड शीघ्र दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed