फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   12 cold storage full, only 18 percent of potato storage space left in 141

Kannauj News: 12 शीतगृह फुल, 141 में 18 फीसदी ही आलू भंडारण की जगह बची

Fri, 10 Mar 2023 10:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Fri, 10 Mar 2023 10:36 PM IST
विज्ञापन
12 cold storage full, only 18 percent of potato storage space left in 141
कन्नौज। जनपद में 153 कोल्ड स्टोरेज (शीतगृह) संचालित हैं। इसमें 12 में आलू का भंडारण पूरा हो चुका है। 141 कोल्ड स्टोरेज में 18 फीसदी ही जगह शेष है। होली के भोर पर पल्लेदार न मिलने की बात कहकर अब कोल्ड स्टोरेज मालिक किसानों का आलू लेने से मना कर रहे हैं। इससे किसानों की मुसीबतें और बढ़ती जा रही हैं।
विज्ञापन

खेतों में आलू की खोदाई कर किसान सीधे उसे कोल्ड स्टोरेज में ही सुरक्षित कर रहा है। इसका कारण बाजार में आलू का भाव नहीं मिल रहा है। उसे उम्मीद है कि आने वाले समय में भाव अच्छा होगा। इस बार जिले में आलू की बंपर पैदावार हुई है। किसान दिन-रात आलू की खोदाई में लगा है। दिन में आलू खोदाई के बाद उसे बोरों में भरकर कोल्ड स्टोरेज में भेज रहा है। रात में भी कोल्ड स्टोरेज के बाहर लंबी-लंबी लाइन लग जाती हैं। दिन में भी कई जगह किसानों को इंतजार करना पड़ता है। कई कोल्ड स्टोरेज मालिकों ने शीतगृह भर जाने का बोर्ड या बैनर लगा दिए हैं। ---------------
विज्ञापन

एक नजर आलू के तथ्यों पर
----------------
- जिले में 153 कोल्ड स्टोरेज हैं
- 16,20, 659.11 मीट्रिक टन आलू रखने की क्षमता
- 13,27,601.10 मीट्रिक टन आलू का भंडारण हो गया
- 2,93,58.01 मीट्रिक टन ही आलू रखने की जगह बची है
----------------
कोल्ड स्टोरेज का निरीक्षण शुरू हो गया है। भंडारण का भी सत्यापन किया जा रहा है। 81 फीसदी जगह भर गई है। कुल 12 कोल्ड स्टोरेज फुल हो गए हैं। 15-20 फीसदी आलू की खोदाई बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीपी अवस्थी, जिला उद्यान अधिकारी
---------------------
पड़ोसी जिलों से भी आता है आलू
जिले में कोल्ड स्टोरेज की संख्या पड़ोसी जनपदों की अपेक्षा अधिक है। इस वजह से हरदोई, कानपुर, उन्नाव, मैनपुरी व कानपुर देहात आदि जिलों से भी किसान आलू भंडारण के लिए कोल्ड स्टोरेज पहुंचते हैं। इससे भी कन्नौज के आलू किसानों की दिक्कतें बढ़ जातीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed