{"_id":"59739d284f1c1b412b8b45e9","slug":"11500749096-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बायोमैट्रिक सिस्टम से लगेगी हाजिरी, मेडिकल कालेज में सख्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बायोमैट्रिक सिस्टम से लगेगी हाजिरी, मेडिकल कालेज में सख्ती
Updated Sun, 23 Jul 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल कालेज में लगेगा बायोमीट्रिक सिस्टम
तिर्वा। मेडिकल कालेज से चिकित्सकों व स्टाफ की लापरवाही पर अंकुश लगाने के लिए अब बायोमीट्रिक सिस्टम लगेगा। सभी कर्मचारियों को अपनी उपस्थित ऑनलाइन दर्ज करनी होगी। यह व्यवस्था मेडिकल कालेज में स्टाफ की अनुपस्थिति को लेकर मिल रहीं शिकायतों को लेकर की गई है। प्राचार्य ने बताया कि नई व्यवस्था से सुधार होगा। इसका सीधा लाभ मरीजों को मिलेगा।
अभी तक मेडिकल कालेज में चिकित्सकों व कर्मचारियों की उपस्थिति का सिस्टम मैनुअल था। कई बार उपस्थिति दर्ज करने में गड़बड़ी भी सामने आई। इसे लेकर मेडिकल कालेज प्रशासन भी चिंतित था। वहीं, स्टाफ की बिना बताए अनुपस्थित होने से मरीजों को परेशानी थी। अव्यवस्था से निपटने के लिए अब मेडिकल कालेज की एमसीआई सजग हो गई है। सीनियर व जूनियर डाक्टरों समेत फैकल्टी सदस्यों की उपस्थिति की सूचना अब बायोमीट्रिक सिस्टम के माध्यम से दर्ज की जाएगी।
मेडिकल काउसिंल आफ इंडिया की टीम सोमवार को राजकीय मेडिकल कालेज पहुंचेगी। टीम पहले चरण में 24 व 25 जुलाई को सभी चिकित्सकों और फैकल्टी मेंबरों का डाटा बायोमीट्रिक सिस्टम में फीड किया जाएगा। दूसरे चरण में मेडिकल कालेज प्रशासन से जुड़े सभी कर्मचारियों का डाटा फीड होगा। इसकी तिथि अभी निर्धारित नहीं है। मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. डीएस मतोलिया ने बताया कि नई व्यवस्था से स्टाफ की लेटलतीफी पर अंकुश लगेगा। अनुशासन को बढ़ावा मिलेगा। इसका लाभ मरीजों को मिलेगा।
विज्ञापन
24 व 25 जुलाई के अवकाश निरस्त
तिर्वा। बायोमीट्रिक सिस्टम में कर्मचारियों व स्टाफ का रिकार्ड फीड करने के लिए सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गईं हैं। मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. डीएस मतोलिया ने बताया कि सभी चिकित्सकों व स्टाफ कर्मचारियों का डाटा फीड होना है। इसके चलते 24 व 25 जुलाई का अवकाश रद्द कर दिया गया है। सभी लोगों को मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं।
- नई व्यवस्था से लापरवाह स्टाफ पर लगेगी लगाम
- एमसीआई की टीम करेगी फैकल्टी में डाटा फीडिंग का काम
अमर उजाला ब्यूरो