{"_id":"5c89488cbdec2214422fa078","slug":"111552500876-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं ने तंबाकू से दूर रहने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं ने तंबाकू से दूर रहने का लिया संकल्प
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। धूम्रपान निषेध दिवस पर जिला अस्पताल में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। युवाओं ने हस्ताक्षर कर सिगरेट और तंबाकू का सेवन न करने का संकल्प लिया।
13 मार्च को धूम्रपान निषेध दिवस मनाया जाता है। सीएमओ डा. कृष्ण स्वरूप के निर्देश पर जिला तंबाकू नियंत्रण सोसायटी की ओर से जिला अस्पताल में बुधवार को हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इससे पहले सीएमएस डा. आरपी शाक्य ने लोगों को तंबाकू से बचने की सलाह दी। इससे फैलने वाली बीमारियों के प्रति भी लोगों को सजग किया गया। उन्होंने बताया कि लोगों को सिर, गर्दन, गले और फेफड़ों में कैंसर जैसी भयानक बीमारी होती है। करीब 300 युवाओं ने बैनर में हस्ताक्षर कर सिगरेट, बीड़ी और तंबाकू का सेवन न करने की शपथ ली। सीएमओ ने बताया कि 31 मार्च तक जिला तंबाकू नियंत्रण सोसायटी जिले भर में तंबाकू से होने वाली बीमारियों से लोगों को बचाने के लिए जागरुकता अभियान चलाएगी।
युवाओं ने तंबाकू से दूर रहने का लिया संकल्प
धूम्रपान निषेध दिवस पर जिला अस्पताल में चला हस्ताक्षर अभियान