फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   पांच अंकों में हो वितविहीन शिक्षकों का मानदेय

पांच अंकों में हो वितविहीन शिक्षकों का मानदेय

Sat, 15 Dec 2018 11:57 PM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
पांच अंकों में हो वितविहीन शिक्षकों का मानदेय

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
तिर्वा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का जनपदस्तरीय सम्मेलन शनिवार को डीएन कालेज में हुआ। शिक्षक विधायक राजबहादुर सिंह चंदेल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
एमलएलसी चंदेल ने कहा कि सरकार वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों का मानदेय पांच अंकों में तय करे। जो शिक्षक मानदेय पर हैं उन्हें नियमित किया जाना चाहिए। अप्रैल 2005 के पहले की पेंशन योजना लागू करने के साथ सभी शिक्षकों को चिकित्सा सुविधा भी दी जाए। माध्यमिक शिक्षा संगठन भंग कर पुनर्गठन भी होना चाहिए।
विज्ञापन


चंदेल ने कहा कि एलसी ग्रेट के शिक्षकों को प्रोन्नति वेतनमान के लिए बाध्यताएं समाप्त करने के अलावा प्राइमरी शिक्षकों का वेतन अनुदान माध्यमिक शिक्षकों की भांति कराना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशिष्टि अतिथि भाजपा नेता सुनीता सिंह, माध्यमिक शिक्षक संघ प्रदेश अध्यक्ष चेतनारायन सिंह, कौशल किशोर चतुर्वेदी, श्रीनारायन दुबे, अनिल कुमार पाठक, प्रेमनारायन दुबे, रणजीत सिंह चौहान, रामानंद द्विवेदी, हरिबक्स सिंह, रघुवीर सिंह, अनिल कुमार पाठक, विवेक कुमार दीक्षित, सुरजीत सिंह, राकेश यादव आदि मौजूद रहे।


उधर, राजकीय महिला महाविद्यालय में शिक्षक-अभिभावक संघ विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं के दौरान बच्चों की शैक्षिक स्तर को लेकर चर्चा हुई। प्राचार्य डा. शक्ति सिंह ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता के लिए शिक्षकों के साथ अभिभावकों की भी जिम्मेदारी है। वह छात्राओं के कोर्स से संबंधित अन्य चीजों की लगातार मानीटरिंग करते रहे। किसी तरह की समस्या होने पर वह महाविद्यालय में संपर्क कर सकते हैं। गोष्ठी का संचालन सुमन शुक्ला ने किया। कार्यक्रम की संयोजक प्रभारी डा. सोनू पुरी, पुष्पलता, रीतू सिंह मौजूद रही।


पांच अंकों में हो वित्तविहीन शिक्षकों का मानदेय
सरकार पुरानी पेंशन बहाल करे और सभी शिक्षकों को चिकित्सा सुविधा दे : चंदेल
क्रासर
डीएन कॉलेज में हुआ माध्यमिक शिक्षक संघ का सम्मेलन
फोटो 15केएनजेपी 05- तिर्वा में शिक्षक सम्मान समारोह में पदाधिकारियों को सम्मानित करते शिक्षक नेता।
फोटो 15केएनजेपी 06- कार्यक्रम में मौजूद शिक्षक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed