Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   11-year jail term for rape convict

Kannauj News: दुष्कर्म के दोषी को 11 साल की कैद

Sat, 20 Dec 2025 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
11-year jail term for rape convict
कन्नौज। कोर्ट ने दुष्कर्म के मामले में दोषी को शुक्रवार को 11 साल के कारावास की सजा सुनाई। साथ ही आठ हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। जुर्माना अदा न करने पर दो माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। दोषी को कोर्ट के आदेश पर न्यायिक अभिरक्षा में लेकर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन




मामले की रिपोर्ट सदर कोतवाली के एक गांव निवासी ने दो जनवरी 2019 को दर्ज कराई थी। दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा था कि 30 दिसंबर 2018 की शाम सात बजे 15 वर्षीय पुत्री शौच के लिए खेतों की ओर गई थीं। रास्ते में कोतवाली के ग्राम कटरी फिरोजपुर पटियन निवासी गोविंद उर्फ चुहिया उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। इसके बाद पुत्री को फर्रुखाबाद जीआरपी पुलिस ने बरामद किया था। पुलिस की सूचना के बाद पुत्री को घर लाए थे।
विज्ञापन

पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन के बाद आरोप पत्र कोर्ट में पेश किया। इस बीच पुलिस ने छह फरवरी 2019 को दोषी गोविंद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। एक वर्ष 12 दिन तक जेल में रहने के बाद 18 फरवरी 2020 को उसे जमानत मिल गई। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट अपर सत्र न्यायाधीश अलका यादव ने दोषी गोविंद उर्फ चुहिया को 11 साल की कैद व आठ हजार के अर्थदंड से दंडित किया। अर्थदंड अदा न करने पर दो माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। दोषी को कोर्ट के आदेश पर न्यायिक अभिरक्षा में लेकर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed