फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   11 thousand consumers did not pay the bill

Kannauj News: 11 हजार उपभोक्ताओं ने नहीं जमा किया बिल

Sat, 21 Dec 2024 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
11 thousand consumers did not pay the bill
तालग्राम। बिजली उपखंड में 21 हजार से अधिक उपभोक्ताओं पर विभाग का 5.91 करोड़ से अधिक रुपये बकाया है।
विज्ञापन

इनमें 11 हजार उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन्होंने कनेक्शन लेने के बाद आज तक बिजली बिल जमा नहीं किया है। लाइनमैन फाल्ट ठीक करने के साथ बकायेदारों को बिजली बिल जमा कराने के लिए प्रेरित करेंगे। बिजली विभाग के आंकड़ों के अनुसार तालग्राम उपखंड में एक मुश्त समाधान योजना का 21,159 बकायेदार उपभोक्ताओं को लाभ मिलना है। इन पर 5,91,53,507 रुपये का बिल बकाया है। इनमें 11007 उपभोक्ताओं ऐसे हैं, जिन्होंने कनेक्शन के बाद बिल जमा ही नहीं किया है। टाॅप बकायेदारों की सूची में 18 उपभोक्ता हैं। अभी तक समाधान योजना में 1141 उपभोक्ताओं का रजिस्ट्रेशन कर 31,33,931 रुपये जमा कराया गया है। अब उपभोक्ताओं को बिल जमा करने के लिए लाइनमैनों को लगाया गया है। मौजूदा समय में अधिभार पर सौ प्रतिशत छूट है।

तालग्राम एसडीओ पीके चौधरी ने बताया कि उपखंड के अमोलर, ताहपुर, सरायप्रयाग, तालग्राम, हसेरन, किशई, जगदीशपुर उपकेंद्र के 11 हजार उपभोक्ताओं ने कभी बिल जमा नहीं किया है। ऐसे उपभोक्ता सुविधा के अनुसार न्यूनतम राशि जमा कराकर किस्तों में बिल जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed