कन्नौज। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। 11 छात्र-छात्राओं का चयन जिला स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रर्दशनी के लिए हुआ। सभी को 740 रुपये के हिसाब से नकद पुरस्कार भी दिया गया।
खंड शिक्षा अधिकारी जलालाबाद डॉ. अविनाश दीक्षित ने बताया कि पहले 11 स्थानों पर रहे प्रत्येक छात्र-छात्राओं को 370 रुपये पुरस्कार और 370 रुपये धनराशि मॉडल सहायता राशि के रूप में दी गई। प्रथम स्थान पर उच्च प्राथमिक विद्यालय जलालाबाद की छात्रा प्रिया देवी, द्वितीय स्थान पर कंपोजिट स्कूल फतेहपुर जसोदा की विवेक पाल, तृतीय स्थान पर फतेहपुर जसोदा की काजल रही। चौथे नंबर पर कंपोजिट विद्यालय वैसावारी की कशिश कटियार, पांचवें पर किशवापुर की सुभी बाथम, छठवें नंबर पर उच्च प्राथमिक स्कूल जसपुरापुर की जाह्नवी, सातवें स्थान पर जसपुरापुर के उदित, आठवें नंबर पर उच्च प्राथमिक स्कूल मूसरि की अंशिका, 9वें पर उच्च प्राथमिक स्कूल जसपुरापुर की सूफिया बानो, 10वें स्थान पर कंपोजिट विद्यालय जलालाबाद की शशि कुमारी व 11वें नंबर पर कंपोजिट स्कूल किशवापुर के दीपांशु सविता रहे। इस मौके पर एआरपी भोले शंकर चतुर्वेदी, आशीष मिश्रा, रोहित द्विवेदी, पंकज त्रिवेदी, सुशील यादव व लक्ष्मी कटियार आदि शिक्षक मौजूद रहे।