{"_id":"5dadfed88ebc3e93c8167565","slug":"11-karod-ka-lakshy-poora-karane-mein-bijalee-vibhaag-ko-chhoot-raha-paseena-kannauj-news-knp521230991","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 करोड़ का लक्ष्य पूरा करने में बिजली विभाग को छूट रहा पसीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 करोड़ का लक्ष्य पूरा करने में बिजली विभाग को छूट रहा पसीना
बकाया बिल की अदायगी को लेकर आटा चक्की संचालक को निर्देश देते एक्सईएन शादाब अहमद।
- फोटो : KANNAUJ
Link Copied
कन्नौज। अक्तूबर माह में 11 करोड़ के वसूली के लक्ष्य को पूरा करने में बिजली विभाग के पसीने छूट रहे हैं। 21 दिन बीत चुके हैं और विभाग अभी साढ़े चार करोड़ पर ही पहुंच सका है। विभाग का शहरी व ग्रामीण उपभोक्ताओं पर 180 करोड़ रुपये से अधिक बकाया है।
विज्ञापन
बकाया जमा करने में उपभोक्ता लापरवाही बरत रहे हैं। वसूली के काम में ठेकेदारी पर भी कर्मचारियों को लगाया गया है। विभाग के साथ ही निजी कंपनी की सात टीमें वसूली कर रही हैं। बिल जमा न करने वालों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। इसके बाद भी बकाया वसूली के लक्ष्य की पूर्ति नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
एक्सईएन शादाब अहमद ने बताया कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में अभियान चलाकर बकायेदारों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। कटा कनेक्शन जुड़ा मिलने पर मुकदमा भी कराया जा रहा है। दो टीमें शहर में और पांच टीमें गांवों में चेकिंग कर रही हैं। समय पर बिल मिलने के बाद भी लोग जमा नहीं कर रहे हैं। इससे विभाग का करोड़ों रुपया उपभोक्ताओं पर बकाया हो गया है। अक्तूबर माह की अंतिम तिथि तक लक्ष्य पूरा करने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।