{"_id":"69517a2923480e159a0833c4","slug":"1031-consumers-owe-a-total-of-one-crore-rupees-in-unpaid-bills-kannauj-news-c-214-1-knj1005-142368-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: 1031 उपभोक्ताओं पर एक करोड़ का बिल बकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: 1031 उपभोक्ताओं पर एक करोड़ का बिल बकाया
विज्ञापन
छिबरामऊ। कांशीराम काॅलोनी में दूसरे दिन रविवार को लगे शिविर में सात उपभोक्ताओं ने ही पंजीकरण कराया। काॅलोनी के 1031 उपभोक्ताओं पर एक करोड़ का बिजली बिल बकाया है।
एसडीओ रवींद्र कुमार, जेई करन जायसवाल ने लाइनमैन अतीक अहमद उर्फ गुड्डू, प्रदीप पांडेय, अखिलेश दुबे, बिलिंग सुपरवाइजर गोविंद उर्फ श्याम सिंह थापा के साथ शिविर लगाया। दोपहर तक काॅलोनी के सात लोगों ने एक ओटीएस व छह ने किश्तों में बिल जमा करने के लिए रजिस्ट्रेशन कराकर 14,500 रुपये जमा किए। बकायेदारों के न आने से अफसरों ने बिजली कर्मियों को घर घर भेजकर दस्तक दिलवाई। इसके बाद भी किसी ने सुनवाई नहीं की। अधिशासी अभियंता राजीव भारती ने कहा कि एक से अधिक बार हिदायत देने के बाद भी कॉलोनी के लोग कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं। शीघ्र ही बकायेदारों के कनेक्शन विच्छेदन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।