फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   1.03 lakh voters missing from the perfume city, 1522 BLOs engaged in searching them

Kannauj News: इत्रनगरी से 1.03 लाख वोटर लापता, खोजने में जुटे 1522 बीएलओ

Wed, 17 Dec 2025 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
1.03 lakh voters missing from the perfume city, 1522 BLOs engaged in searching them
कन्नौज। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) की मैपिंग का काम प्रगति पर है। अब तक सत्यापन में तीन हजार से अधिक वोटर मिल गए हैं जो अब तक अनुपस्थित थे। इसके बाद भी इत्रनगरी में 1,03,492 वोटर लापता है। इनको खोजने के लिए डीएम ने 1522 बीएलओ को लगाया है। 25 दिसंबर तक लापता वोटरों को खोजने की डेडलाइन निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

जिले में एसआईआर के अंतर्गत गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन का काम 77.95 प्रतिशत पूरा कर लिया गया है जबकि अभी 22.05 प्रतिशत शेष है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बिनीत कुमार कटियार ने बताया कि अब तक 38,158 वोटर मृत मिले हैं, तो 1,03,492 मतदाता लापता हैं। 1,19,030 मतदाता स्थायी रूप से दूसरी जगह शिफ्ट हो चुके हैं। 4096 मतदाता ऐसे मिले हैं जिनके बार में जानकारी नहीं मिल पा रही है। पहले जिले में 12,89,220 मतदाता थे। अब एसआईआर के बार मतदाताओं की संख्या घटकर 10,04,902 रह गई है। उन्होंने बताया कि गणना प्रपत्रों के वितरण का काम तीनाें तहसीलों में पूरा हो गया है।
विज्ञापन

महिलाओं से संपर्क कर मायके का डाटा जुटाएं बीएलओ
छिबरामऊ। मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान में महिलाओं के मायके का डाटा न मिलने के कारण मैपिंग कार्य में आ रहीं दिक्कतों को दूर करने के लिए एसडीएम ने बीएलओ को महिलाओं से संपर्क कर डाटा जुटाने के निर्देश दिए। तहसील सभागार तथा ब्लाॅक परिसर में बने केंद्र का निरीक्षण करने के लिए बीएलओ तथा सुपरवाइजरों के साथ एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी ने बुधवार को बैठक की। उन्होंने कहा कि वर्ष 2003 की मतदाता सूची के मैपिंग कार्य में विवाहित महिलाओं के मायके का डाटा न मिलने के कारण मैपिंग कार्य में आ रहीं दिक्कतों को दूर करने के लिए सभी बीएलओ घर-घर जाकर महिलाओं से संपर्क कर डाटा जुटाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई बस्तियों में बाहर के लोगों के कारण मैपिंग में दिक्कतें
एसडीएम ने बताया कि वर्ष 2003 के बाद नगरीय क्षेत्र में कुछ नई बस्तियां बस गईं हैं जिसमें बाहर के लोग रह रहे हैं। इनकी मैपिंग करने में दिक्कतें आ रही हैं। विधानसभा क्षेत्र के 550 बीएलओ में से लगभग 80 प्रतिशत बीएलओ ने अपना कार्य पूरा कर लिया है। 60 प्रतिशत से कम मैपिंग वाले चार बीएलओ को पिछली बैठक में लापरवाही के कारण बीईओ द्वारा नोटिस दिए गए थे, उन्होंने भी अपना कार्य पूरा कर लिया है। बैठक में तहसीलदार अवनीश कुमार सिंह, नायब तहसीलदार रामप्रकाश व हिमांशु प्रभाकर सहित कई लोग मौजूद रहे।



वर्जन
दो जगह फॉर्म भरने पर होगी कार्रवाई

एसआईआर के दौरान नगरीय व देहात से दो जगह गणना प्रपत्र भरने वाले मतदाता अपना एक जगह से नाम वापस ले लें, वरना उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मैपिंग कार्य व सत्यापन के लिए 25 दिसंबर अंंतिम तिथि निर्धारित की गई है।
आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed