फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   माडलशाप, देशी, विदेशी मदिरा समेत भांग के 14 ठेके लेने के नहीं मिले आवेदन

माडलशाप, देशी, विदेशी मदिरा समेत भांग के 14 ठेके लेने के नहीं मिले आवेदन

Mon, 11 Mar 2019 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 11:41 PM IST
विज्ञापन
माडलशाप, देशी, विदेशी मदिरा समेत भांग के 14 ठेके लेने के नहीं मिले आवेदन
कन्नौज। घाटे के चलते जिले की दो माडल शाप समेत 6 देसी व विदेशी मदिरा और भांग की 6 दुकानों के लिए सोमवार तक कोई ऑनलाइन आवेदन नही हुआ। मंगलवार का दिन शेष है। इसके चलते विभाग खासा परेशान दिख रहा है। विभाग का मानना है कि यदि आवेदन नहीं आए तो दोबारा प्रक्रिया करनी पड़ेगी।
विज्ञापन



जिले के छूटे शराब ठेकों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगकर नीलामी के लिए आबकारी विभाग के पसीना छूट रहा है। देसी, विदेशी मदिरा समेत भांग की 14 दुकानों की नीलामी के लिए सोमवार तक किसी ने भी ऑनलाइन आवेदन नहीं किया। इसके चलते देसी शराब की प्रेमपुर बाजार, अरुआ, जरियापुर की दुकानों की नीलामी नहीं हो सकी। विदेशी मदिरा की सरायमीरा, ताहपुर, पट्टी बाजार के अलावा दो माडल शाप (छिबरामऊ, तिर्वा )के लिए भी कोई आवेदन नहीं आया। इसके अलावा भांग की जलालाबाद, छिबरामऊ, विशुनगढ़, ठठिया, इंदरगढ़, तिर्वा नंबर-2 की दुकानों के भी आवेदन नहीं आए। 14 दुकानों के आवेदन सोमवार तक नहीं मिले हैं। मंगलवार दोपहर 12 बजे तक ही आवेदन किया जा सकता है। यदि देसी, विदेशी मदिरा की दुकानों के अलावा मॉडल शाप व भांग की दुकानों के आवेदन नहीं आए तो सरकार को करीब 11 करोड़ रुपये की चपत लगेगी। बताया जाता है कि सरकार ने इस वित्तीय वर्ष में लक्ष्य से कम शराब की बिक्री करने वाली शराब की दुकानों को रिन्यूवल करने से मना कर दिया। इस कारण दुकानों को दोबारा लाटरी के माध्यम से उठाने के लिए आवेदन मांगे गए हैं। जिला आबकारी अधिकारी कृष्ण मोहन गोस्वामी का कहना है कि जिले में जो भी दुकानें बाकी हैं। उनके आवेदन मंगलवार तक मांगे गए हैं। यदि किसी कारण से आवेदन नहीं आते हैं तो दोबारा मांगे जाएंगे।
विज्ञापन


14 ठेके लेने के लिए नहीं मिले आवेदन
ठेके न उठे तो विभाग को लगेगी 10 से 11 करोड़ की चपत
सोमवार तक किसी ने भी ऑनलाइन नहीं किया आवेदन, अंतिम दिन आज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed