{"_id":"66e4a5fe0d9d8d5c580614d6","slug":"100-villages-and-cities-lost-electricity-for-17-hours-kannauj-news-c-214-1-knj1005-118480-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: 17 घंटे गुल रही 100 गांव और शहर की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: 17 घंटे गुल रही 100 गांव और शहर की बिजली
विज्ञापन
कन्नौज। लगातार बारिश और तेज हवाओं से बिजली व्यवस्था चरमरा गई। शहर से लेकर गांव तक लोग बिजली न आने से परेशान रहे। मानपुर फीडर से जुड़े क्षेत्रों को 17 घंटे बिजली पानी के लिए तरसना पड़ा।
शहर के पीएसएम डिग्री कॉलेज के सामने, चौधरी सराय, मौसमपुर मौरारा, मसीदपुर्वा के अलावा ग्राम जलालाबाद, गुगरापुर, अनौगी, खुदलापुर, नेकपुर, मिरगांवां, सफीपुर, तिर्वा आदि जगहों पर पेड़ टूटकर बिजली के तारों और खंभों पर गिर गए। इससे जगह-जगह तार और खंभे टूट गए। तेज हवा और बारिश के कारण लोग घरों में दुबके रहे तो दूसरी ओर बिजली विभाग के कर्मी फाल्टों को सही कराने में लगे रहे।
मानपुर फीडर से जुड़े आधे शहर और करीब 100 गांवों को लगभग 17 घंटे के बाद सुबह सात बजे बिजली सप्लाई मिल सकी। इसके अलावा जलालाबाद क्षेत्र के गांवों की करीब 30 घंटे के बाद बिजली सप्लाई बहाल हो सकी। इस दौरान लोग पीने के पानी तक के लिए तरस गए।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -
रातभर बंद रही 25 गांवों की बिजली
तालग्राम। बारिश के चलते आए फाल्ट से अमोलर उपकेंद्र से पूरी रात बिजली सप्लाई ठप रही। शुक्रवार की सुबह सप्लाई बहाल हो सकी।
बारिश के कारण उपकेंद्र में खराबी आने से बृहस्पतिवार की रात 25 गांव की 40 हजार की आबादी को बिजली नहीं मिल सकी। इससे अमोलर, नैपालपुर, गदोरा, बैसापुर, मझैइया, माधौनगर, कुडरी, लालसहायपुर्वा आदि इलाके अंधेरे में रहे। बिजली न आने से लोगों को पानी तक के लिए तरसना पड़ा। सुबह नौ बजे के करीब लाइनमैन शंकरलाल आदि कर्मचारियों ने आपूर्ति सामान्य की। जेई अरविंद कुमार का कहना है कि लाइन में फाल्ट आने से समस्या आ गई थी, जिसे ठीक कर लिया गया है।