फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   10 thousand looted from the young man who came to see off his wife

Kannauj News: पत्नी को विदा कराने आए युवक से 10 हजार लूटे

Thu, 23 Mar 2023 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Thu, 23 Mar 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
10 thousand looted from the young man who came to see off his wife
छिबरामऊ। पत्नी की विदा कराने के लिए आए युवक को भाई के साथ मिलकर महिला ने मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद उसका मोबाइल व 10 हजार रुपये लूट लिए। युवक के भाई ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।
विज्ञापन

मैनपुरी जनपद के थाना एलाऊ के ग्राम रूहेला निवासी धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि भाई वीर प्रताप सिंह 20 मार्च को पत्नी को लेने ससुराल छिबरामऊ गया था। वहां पत्नी के भाई ने उसे भेजने से इन्कार कर दिया। उसके भाई ने जब माता-पिता के खराब स्वास्थ्य की बात कही तो पत्नी के भाई ने उसके मुंह में घूंसा मार दिया। इसके बाद पत्नी ने घर का ताला बंद कर भाई के साथ मिलकर वीर प्रताप के साथ मारपीट की। जेब में पड़ा मोबाइल, 10 हजार रुपये भी छीन लिए। घायल वीर प्रताप ने दीवार से बाहर कूदकर जान बचाई। मारपीट में नाक व पैर में चोट आई है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। इस संबंध में कोतवाल संतोष कुमार कुशवाहा ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed