{"_id":"62643d62a5fd797f2b318a97","slug":"10-ro-plants-running-without-license-in-the-city-kannauj-news-knp692899241","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में बिना लाइसेंस के चल रहे 10 आरओ प्लांट, प्रतिमाह 15 लाख का अवैध कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में बिना लाइसेंस के चल रहे 10 आरओ प्लांट, प्रतिमाह 15 लाख का अवैध कारोबार
विज्ञापन
कन्नौज। शहर में बिना लाइसेंस के 10 आरओ प्लांट चल रहे हैं। संचालक करीब 15 लाख रुपये का अवैध कारोबार कर रहे हैं। खाद्य विभाग के पास इस अवैध कारोबार का कोई आंकड़ा नहीं है। प्लांट संचालक लोगों के स्वास्थ्य से भी खिलवाड़ कर रहे है।
आरओ प्लांट के संचालकों के द्वारा 20 लीटर के कैंपर को 25 से 30 रुपये में बेचा जाता है। एक अनुमान के मुताबिक सभी प्लाटों से रोजाना करीब 1500 घरों व दुकान में पानी की सप्लाई की जाती है। इस हिसाब से प्लांट वाले रोजाना करीब 50 हजार रुपये का पानी बगैर किसी टैक्स व झंझट के बेचा जा रहा है। यह आंकड़ा एक माह में लगभग 15 लाख रुपये तक पहुंचता है।
इस संबंध में एसडीएम उमाकांत तिवारी बताते हैं कि शहर में आरओ प्लांट चलने की उनके पास कोई जानकारी नहीं है। हमारे यहां से किसी ने लाइसेंस भी नहीं लिया है।
विज्ञापन
...कहीं बीमारी तो नहीं बेच रहे आरओ प्लांट
डॉक्टरों के मुताबिक 500 से 505 से अधिक टीडीएस का पानी लगातार पीने से किडनी से संबंधित बीमारियां, खून की कमी और आंतों से संबंधित बीमारियां हो सकती हैं। लंबे समय तक ऐसे पानी का सेवन करने से आंतों व किडनी का कैंसर होने का भी खतरा बना रहता है।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सतीश चंद्र शुक्ला ने बताया कि शहर में कितने आरओ प्लांट संचालित है, इसकी कोई जानकारी नहीं है। अभी तक विभाग से शहर के किसी भी आरओ प्लांट का लाइसेंस जारी नही हुआ है। अगर प्लांट चल रहे हैं तो जांच के लिए अभियान चलाएंगे।