{"_id":"652ed959e50b8fb5790eb1e4","slug":"10-new-dengue-patients-found-kannauj-news-c-214-1-knj1003-4284-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: डेंगू के 10 नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: डेंगू के 10 नए मरीज मिले
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में संक्रामक बीमारियों का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। बुखार के मरीजों की संख्या कम नहीं हो रही है। डेंगू के लगातार नए केस सामने आ रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में जिले भर में अलग-अलग जगहों पर 10 लोगों में डेंगू की पहचान की गई है। डेंगू संक्रमितों की संख्या बढ़कर 311 हो गई है। इसमें से 37 लोग अभी भी सक्रिय हैं। उनमें 16 लोग घरों पर ही रहकर इलाज करवा रहे हैं।
पांच लोग मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं, जबकि 16 लोग अलग-अलग प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती हैं। सीएमओ डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि जिन जगहों पर डेंगू के नए केस सामने आए हैं, वहां मेडिकल टीम भेजकर कैंप लगवाया गया है। संवाद