फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   10 bigha wheat crop burnt to ashes due to spark

Kannauj News: भानु प्रताप सिंह के खिलाफ एफआईआर के लिए धरना

Wed, 05 Apr 2023 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Wed, 05 Apr 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
10 bigha wheat crop burnt to ashes due to spark
छिबरामऊ। भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से धरने के दौरान भाकियू (किसान) के जिलाध्यक्ष राजा शुक्ला की ओर से बोले अपशब्द के बाद मामला तूल पकड़ गया। गुस्साए भाकियू कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन किया और भानु प्रताप सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। हालांकि सीओ ने दो दिन में कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना खत्म करा दिया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय महासचिव शीलेश कुमार दुबे के नेतृत्व में कार्यकर्ता तहसील मुख्यालय पहुंचे और धरना दिया। भारतीय किसान यूनियन (किसान) के जिलाध्यक्ष राजा शुक्ला ने कहा कि पूरे जनपद में किसानों के हक की आवाज को शासन व प्रशासन के सामने रखकर किसानों के हित के लिए लगातार कार्य करता रहा है। तीन अप्रैल को भानु गुट के कार्यकर्ताओं ने भू माफिया से संपर्क कर एक गैंग का रूप बनाकर संगठित रूप से पश्चिमी बाईपास पर एक दुकान के शटर को तोड़ा और लाखों रुपए की लूट ली। लूट करने वाले सभी लोग भारतीय किसान यूनियन की टोपी और गमछे पहने थे। उन्होंने जब मामले का संज्ञान लिया तो निगम मंडी में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष नीरज भाटिया, जिलाध्यक्ष सत्यम गुप्ता व रामेंद्र शर्मा ने अपशब्द बोले और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

---------------------
धरने की सूचना मिलते ही प्रशासन सक्रिय
तहसील में भाकियू के धरने की सूचना पाकर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। पहले निरीक्षक हरीशंकर ने भाकियू पदाधिकारियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने। बाद में सीओ दीपक दुबे व एसडीएम अशोक कुमार ने भाकियू पदाधिकारियों से वार्ता की और दो दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना समाप्त हो गया। इस दौरान अनुरुद्ध दुबे, रजनीश दुबे, शिवाकांत दुबे, जीतू शर्मा, शांतनु यादव व गौतम कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
राष्ट्रीय अध्यक्ष संभालेंगे मोर्चा
भाकियू (किसान) के जिलाध्यक्ष राजा शुक्ला ने बताया कि यदि दो दिन के अंदर कार्रवाई न हुई तो संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन ठाकुर छिबरामऊ आकर मोर्चा संभालेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर ही पुलिस प्रशासन को दो दिन का समय दिया गया है। उधर, तहसील में भाकियू (किसान) के पदाधिकारियों की भीड़ को देखते हुए छिबरामऊ के अलावा सौरिख के प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह को पुलिस बल के साथ बुला लिया गया। दोनों थानों को पुलिस धरना समाप्त होने तक मुस्तैदी से डटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed