फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   1.60 lakhs without investigation sent to the account of four ineligible

बिना जांच चार अपात्रों के खाते में भेजे 1.60 लाख

Wed, 26 Feb 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
1.60 lakhs without investigation sent to the account of four ineligible
कन्नौज। प्रधानमंत्री आवास योजना में पात्रों के चयन में बरती गई लापरवाही की पोल खुलने लगी है। गुगरापुर ब्लाक में अफसरों ने बिना जांच के अपात्रों का चयन कर खाते में पहली किस्त के 1.60 लाख रुपये (प्रति आवास 40 हजार)भेज दिए। शिकायत पर उच्चाधिकारियों ने जांच की तो सच्चाई उजागर हो गई। अब सीडीओ ने बीडीओ से जवाब मांगा है। संतोषजनक उत्तर न मिलने पर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

गुगरापुर ब्लाक के मोहनपुर-रतनपुर के ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री आवास योजना में अपात्रों का चयन करने की शिकायत की थी। मुख्य विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश त्रिपाठी ने जिला स्तरीय टीम से जांच कराई तो मामला सही पाया गया। बिना सत्यापन के चार अपात्रों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दे दिया गया। इनके खाते में 40 हजार रुपये की पहली किस्त भेज दी गई। गांव के गरीब लोगों को योजना से वंचित कर दिया गया। सीडीओ ने गुगरापुर ब्लाक के बीडीओ जेएन राव को कारण बताओ नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। अपात्रों का चयन करने वाले अफसरों व कर्मियों के नाम मांगे गए हैं। इससे कि इनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

अपात्रों से की जाएगी रिकवरी
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सत्यपाल, नरेश, राधेश्याम उर्फ छोटेलाल, जलालुद्दीन को लाभ दिया गया है। अपात्रों का पहले से पक्का मकान बना हुआ है। इनके खाते में पहली किस्त के 40 हजार रुपये भेजे गए हैं। इन सभी से धनराशि की रिकवरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लाक छिबरामऊ में पांच से हुई रिकवरी
ब्लाक छिबरामऊ की ग्राम पंचायत लड़ैता में सात लाभार्थी अपात्र मिले थे। सीडीओ के आदेश पर पांच से 3.10 लाख की रिकवरी की जा चुकी है। सीडीओ ने बाकी अपात्रों से रिकवरी करने के आदेश दिए हैं।
दूसरे ब्लाकों में शुरू होगी जांच
गुगरापुर ब्लाक में अपात्रों का चयन कर पात्रों को योजना से वंचित करने का मामला प्रकाश में आने पर अफसर सतर्क हो गए हैं। सीडीओ ने अन्य ब्लाकों में भी गोपनीय जांच करवाने की बात कही है। गड़बड़ी मिलने पर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी।

आसमान के नीचे गुजर-बसर करने को मजबूर है परिवार
कन्नौज। पात्र होने के बाद भी महिला को आवास योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। महिला ने आवास की गुहार लगाई है। सदर कोतवाली क्षेत्र के करनपुर गांव की बबली पत्नी बबलू कुशवाहा ने बताया कि पति मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। मजदूरी से जीवन यापन होता है। महिला ने बताया कि कच्चा घर गिर चुका है। ऐसे में वह परिवार समेत पॉलिथीन तानकर आसमान के नीचे गुजर-बसर कर रही है। महिला के मुताबिक पक्के आवास का निर्माण करने की व्यवस्था नहीं है। महिला ने गरीबी का हवाला देकर जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया है। इसमें सक्षम अधिकारी से जांच करवाकर आवास योजना से लाभान्वित किए जाने की गुहार लगाई है। डीएम ने सत्यापन करवाकर पात्र होने पर लाभान्वित करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed