{"_id":"5db33b138ebc3e93a230e758","slug":"1-5-million-mobile-stolen-from-the-shop-kannauj-news-knp522056232","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान से 15 लाख के मोबाइल चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान से 15 लाख के मोबाइल चोरी
विज्ञापन
छिबरामऊ। तालग्राम रोड स्थित मोबाइल शॉप की छत पर चढ़कर चोर जीने के रास्ते दुकान में दाखिल हो गए। चोरों ने दुकान से लाखों की कीमत के मोबाइल और अन्य सामान चोरी कर लिया। चोरी गए मोबाइल फोन की कीमत करीब 15 लाख रुपये है। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची।
मोहल्ला ऊंचा बिरतिया (नई बस्ती) निवासी फरहान पुत्र यूसुफ खां की तालग्राम रोड स्थित सिटी चिल्ड्रेंस एकेडमी के पास मोबाइल की दुकान है। रात करीब साढ़े आठ बजे यह दुकान बंद कर घर चले गए। सुबह स्टोर मैनेजर अभिषेक निवासी कुम्हौली ने दुकान खोली। अंदर रखा सामान गायब देख अभिषेक के होश उड़ गए। उसने मामले की सूचना फरहान को दी। फरहान ने दुकान पर पहुंचकर देखा तो छत पर जाने वाले जीने के ताले टूटे थे। फरहान के अनुसार पड़ोस में संतोष पुत्र रामगुलाम के मकान में निर्माण चल रहा था। चोर यहां से छत पर पहुंचकर जीने की दीवार काटकर अंदर घुस गए। बाद में अंदर से बंद दरवाजे को खोल दिया। चोर लगभग 15 लाख के मोबाइल, एलईडी टीवी, मोबाइल एसेसरीज, एक लैपटॉप, आवश्यक अभिलेख चोरी कर ले गए। दुकान स्वामी की शिकायत पर पुलिस ने लोगों से पूछताछ की। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
त्योहार को लेकर मंगवाए थे कीमती मोबाइल
फरहान ने बताया कि धनतेरस, दिवाली व भैया दूज के पर्व को देखते हुए कीमती मोबाइलों का स्टाक मंगवाया था। यह दुकान में रखा हुआ था। चोरी की घटना से लाखों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
पुलिस गश्त की खुली पोल
पुलिस नगर में रातभर गश्त करने का दावा करती है। रातभर चलने वाले तालग्राम रोड पर घटना ने पुलिस गश्त की पोल खोल दी है। इससे पहले भी चोर मुख्य मार्ग की दुकानों को अपना निशाना बना चुके हैं।
दर्ज नहीं होते हैं चोरी के मामले
पुलिस चोरी की वारदातों को दर्ज करने से बचती है। पुलिस के रिपोर्ट दर्ज न किए जाने से अधिकारियों के संज्ञान में चोरी की वारदातें नहीं आती हैं। यही कारण है कि ज्यादातर घटनाओं का खुलासा नहीं हो पाता है। इन घटनाओं का खुलासा न होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं।