फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   1.30 laakh bachchon ko nahin mile joote-moje

1.30 लाख बच्चों को नहीं मिले जूते-मोजे

Thu, 14 Jan 2021 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
1.30 laakh bachchon ko nahin mile joote-moje
प्राथमिक विद्यालय रोहली का भवन। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को ठंड में बिना जूते-मोजों के स्कूल, मोहल्ला कक्षाओं में जाना पड़ रहा है। इससे बच्चे ठिठुरने के लिए मजबूर हैं। इन्हें सर्दी से पहले जूते व दो जोड़ी मोजे मिलने थे। विभागीय लापरवाही से जिले के 1653 विद्यालयों में पंजीकृत 1.30 लाख बच्चों को अभी तक जूते-मोजे नहीं मिले हैं। अभी भी जल्द मिलने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन

शासन ने सर्दी से पहले छात्र-छात्राओं को स्वेटर के साथ जूते-मोजे देने का प्रावधान किया था। स्वेटर का वितरण हो रहा है। अभी तक जूते-मोजे नहीं बंट सके। विभाग को अभी मांग के अनुरूप जूतों की आपूर्ति नहीं हो पाई है। इस कारण वितरण नहीं हो सका। जूतों के सैंपलों की जांच भी नहीं हो सकी है। इनकी आपूर्ति चयनित फर्म को करनी है। वहीं जानकारों के मुताबिक शासन की ओर से जूतों के लिए टेंडर जारी करने में देरी हुई है। विभाग पर जूतों की लागत कम करने का दबाव था। जूते-मोजों का वितरण कार्यक्र्रम तय न होने की वजह से भी अटका रहा। बताया जा रहा है एक जोड़ी जूता 87 रुपये में व दो जोड़ी मोजे 12 रुपये में देना तय हुआ था।
विज्ञापन

इस बाबत बीईओ अरविंद कुशवाहा ने बताया कि छात्रों को वितरण के लिए जूते-मोजे के सैंपल आ गए हैं। सैंपल पास होते ही आपूर्ति मंगवाकर बच्चों को उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे उन्हें सर्दी में परेशान नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उमर्दा ब्लाक में 34622 छात्रों को नहीं मिल सके जूते-मोजे
तिर्वा। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को शीतलहर से बचाने के लिए स्वेटर के साथ जूते-मोजों का भी वितरण किया जाता है। कोरोना संक्रमण के दौरान विद्यालय बंद होने के बाद से सरकारी योजनाओं में अनदेखी हो रही है। उमर्दा ब्लाक के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालयों में करीब 28,862 व जूनियर स्कूलों में 5,760 छात्र पंजीकरण हैं। शीतलहर के बाद भी छात्रों को अभी तक जूते मोजे नहीं मिल पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed